Tuesday, February 11, 2025
Featuredउत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया

काशीपुर :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर पहुँचकर तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा किला से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर समाप्त हुई। नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष एंव विधायक मदन कौशिक, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, ऊषा चौधरी, पूर्व संसाद बलराज पासी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, अध्यक्ष एससी आयोग मुकेश कुमार,सहित पुष्कर सिंह काला, भुवन जोशी सहित जनता एंव कार्यकर्ता शामिल थे।