Tuesday, September 17, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष –
पॉजिटिव एनर्जी रखने से किसी भी समस्या का रास्ता आसानी से ढूंढ लेंगे और कोई खास कार्य बन जाने से आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। इधर-उधर की व्यर्थ बातों में टाइम खराब करने से बचें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से लेन-देन के मामलों को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं। रिश्तों की मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ समय एकांत अथवा मौन में भी लगाएं। कारोबार में बड़े लोगों की मदद से पिछले कुछ समय से बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। उसके बेहतर नतीजे भी सामने आएंगे। कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बनाए रखने में कुछ दिक्कत आ सकती है। मार्केट में कोई बकाया धन फंसा है, तो आज उसके मिलने की अच्छी संभावना है। पारिवारिक जनों के बीच आपसी सामंजस्य घर में सुखद और अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इस बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। इसलिए व्यवस्थित खानपान व दिनचर्या रखें।

वृष –
फाइनेंस से जुड़ी किसी समस्या को आप अपनी सूझबूझ से सुलझाने का रास्ता ढूंढ लेंगे। दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय स्वयं ही अपने कार्यों को अंजाम देना आपके लिए ज्यादा सुखद रहेगा। घर में किसी विवाह योग्य सदस्य के रिश्ते की बात भी चल सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में अपव्यय की स्थिति रहेगी। कभी-कभी आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ होने से आप कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि खो भी सकते हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कहीं भी बहसबाजी के माहौल से खुद को दूर रखें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। किसी नए काम को शुरू करने से पहले पुनर्विचार करना जरूरी है। जायदाद संबंधी कामों में कोई डील हो सकती है, लेकिन ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। पति-पत्नी के बीच खुशहाली भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी, विवाह के लिए वरिष्ठ लोगों से अनुरोध कर सकते हैं। नसों में दर्द और खिंचाव जैसी स्थिति रहेगी। व्यायाम करें तथा आयुर्वेदिक इलाज लें।

मिथुन –
अनुभवी तथा सकारात्मक लोगों का सानिध्य करने से खुद को आंतरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को भी दूर कर देगी। घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन परेशान रहेगा। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाएं। वाहन अथवा कोई भी मशीनरी उपकरण बहुत ही ध्यान पूर्वक इस्तेमाल करें। चोट लग सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली की गुणवत्ता पर ध्यान रखें। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियां आपको परेशान कर सकती हैं। किसी भी नए काम को शुरू करने में ज्यादा निवेश न करें। परिवार जनों के साथ सुखद और खुशनुमा समय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर रखें।

कर्क –
कोई मतभेद चल रहा है, तो आपसी सहमति या किसी मध्यस्थता से हल करने के लिए उचित समय है। पिछले कुछ समय से कोई रुका हुआ काम भी अल्प प्रयास से ही पूरा हो सकता है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे और अपने टैलेंट को भी लोगों के सामने लाने का प्रयास रहेगा। अपनों के साथ ईगो और अति स्वाभिमान जैसी आदतों को दूर रखें। अचानक ही कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। इसकी वजह से व्यवस्था में कुछ परेशानियां रहेंगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा रिजल्ट खराब हो सकता है। इस समय कामकाज के प्रति पूरी गंभीरता और संजीदगी से ध्यान देने की जरूरत है। कार्य प्रणाली को और बेहतर करने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा को लेकर व्यर्थ ही किसी से ना उलझें और अपने काम पर ही ध्यान रखें। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और सौहार्दपूर्ण बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने से पारिवारिक नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। गैस्ट्रिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बुरी आदतों तथा बुरी संगत से दूरी बनाकर रखें और इसकी वजह से आपका इम्यून सिस्टम भी डिस्टर्ब हो सकता है।

सिंह –
यदि मन मस्तिष्क को हल्का रखना है, तो सकारात्मक रहें। इससे आपकी दिनचर्या भी व्यवस्थित रहेगी। उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभता पूर्ण रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा मिलने की उचित संभावना है। किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर गुस्सा और आक्रोश जैसे नकारात्मक स्वभाव पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग कैरियर संबंधी कार्यों में रुकावट आने से कुछ निराश रहेंगे । परंतु समय रहते समस्या का हल भी हो जाएगा। ऑनलाइन गतिविधियों अथवा सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय कोई गलती हो सकती है। आज बिजनेस में वर्तमान कामों पर ही ध्यान दें। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है तथा ऑनलाइन बिजनेस में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। सहयोगियों की सलाह पर अमल करना आपके लिए उचित रहेगा। लेकिन सोशल नेटवर्क से जुड़े लोग सावधानी बरतें। पारिवारिक सदस्यों के बीच खुशनुमा सामंजस्य बना रहेगा तथा घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानियों में लापरवाही ना करें। समय रहते उचित इलाज लेने से समस्या भी जल्दी हल हो जाएगी।

कन्या –
कुछ समय अपनी रुचि की गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा और अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक अथवा राजनैतिक मीटिंग में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस उपलब्धि को गंवाएं नहीं। कोई पारिवारिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। अनावश्यक उलझनें महसूस होंगी। परंतु अगर ध्यान दें, तो यह आपका आपके मन का वहम ही रहेगा। कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें। सकारात्मक लोगों का सानिध्य करें। घरेलू मामलों में जरूरत से ज्यादा खर्च करने से परहेज रखें। कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। इनकम सोर्स भी बढ़ेंगे। युवा लोग करियर के प्रति सजग रहेंगे। पार्टनर संबंधित व्यवसाय में मजबूती आएगी। उधारी संबंधी लेनदेन करते समय एग्रीमेंट साइन करने से पहले पूरी जांच-परख अवश्य कर लें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा। बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय खानपान तथा दिनचर्या संबंधी गतिविधियों को बहुत ही संतुलित रखने की जरूरत है।

तुला –
वर्तमान समय के अनुसार खुद को अपडेट रखने से अपने कार्यों पर बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। दूरदराज के संबंधियों और मित्रों से संपर्क आपके व उनके लिए भी फायदेमंद साबित होंगे और आपसी नजदीकियां भी बढ़ेंगी। दिन कुछ भागा-दौड़ी वाला भी रहेगा। इस बात का ध्यान रखें कि किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें, वरना इसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ सकता है। साथ ही अपने गुस्से पर भी काबू रखें। संतान के साथ भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। व्यवसाय संबंधी कोई भी फैसला लेते समय अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श करना लाभदायक रहेगा। साथ ही नियमबद्ध और योजना से अपने कामों को अंजाम देना आपको सफलता देगा। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध भी अच्छे रहेंगे। व्यवसाय और परिवार दोनों में तालमेल बनाकर रखने से अच्छी व्यवस्था रहेगी। परिवार का कोई महत्वपूर्ण कार्य आपके मार्गदर्शन में पूर्ण होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ हल्का फुल्का तनाव रह सकता है। योगा, मेडिटेशन को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

वृश्चिक –
कोई समस्या चल रही है तो नजदीकी इंसान से शेयर करना आपको कोई रास्ता सुझाएगा। किसी खास प्रोजेक्ट पर निवेश करना बहुत ही लाभदायक रहेगा। तथा भविष्य में भी इसके उचित परिणाम बने रहेंगे। इसलिए मौके को हाथ से जाने ना दें। अनजान लोगों के संपर्क में ना आएं तथा अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। कुछ लोग आप को बरगलाने की भी कोशिश करेंगे। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना व्यर्थ जा सकता है। दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में अपने कार्यों को अधूरा ना छोड़े। बिजनेस में कुछ समस्याएं आने के बावजूद गतिविधियां चलती रहेंगी। कोई बेहतर ऑफर मिले, तो उसे हासिल करने में ज्यादा सोच विचार करना उचित नहीं है। कारोबारी पड़ोसियों की गतिविधियों से सचेत रहें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रह सकता है। पति-पत्नी आपसी सहयोग से दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में अपना समय व्यर्थ ना करें। अत्यधिक थकान की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द महसूस होगा। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

धनु –
आज सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रहेगी तथा आपके विचारों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का भी सहयोग और आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक रह सकता है। इस समय अपनी फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगाकर रखना जरूरी है। युवा वर्ग अपने कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें, बेकार की गतिविधियों में समय व्यर्थ ना करें। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ सुधार होगा। आप अपनी समझदारी व काबिलियत द्वारा किसी भी स्थिति का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। युवाओं ने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, वह भी शीघ्र ही हासिल होंगे। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में विशेष फायदा होने वाला है। घर तथा व्यवसाय में बेहतर तालमेल बिठा कर रखने से घर का माहौल सौहार्दपूर्ण तक खुशनुमा बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से अपना ध्यान हटाएं। कंधों में दर्द अथवा सर्वाइकल की समस्या परेशान करेगी। फिजियो थेरेपी लें तथा व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें।

मकर –
आज दिन आपको कई गतिविधियों में व्यस्त रखेगा, लेकिन मनोनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्नता भी मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में उपस्थित रहने से सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद भी दूर होगा। छोटी-छोटी बातों पर परेशान होना आप की कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा। इसलिए अपनी इस कमजोरी पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग ध्यान रखें कि मस्ती और दोस्तों के साथ अत्यधिक समय व्यतीत करने से अपनी पढ़ाई और करियर का नुकसान कर सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से समय बेहतरीन बना हुआ है। नए काम को शुरू करने की योजना है तो तुरंत कार्य रूप देने की कोशिश करें, साथ ही व्यावसायिक संपर्क सूत्रों और पार्टियों के साथ मेल-मुलाकात बढ़ाएं। पार्टनरशिप संबंधी कारोबार में आपस में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी का भी प्रेम माधुर्य बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। त्वचा संबंधी किसी प्रकार की एलर्जी बढ़ सकती है। पोल्यूशन और इंफेक्शन से अपना बचाव रखें।

कुंभ –
विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव आने की संभावना है। हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना आपको सफलता देगा। घर में मित्रों का आगमन होगा तथा सभी सदस्य आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। और रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए खर्चों की भी अधिकता रहेगी। साथ ही भागा-दौड़ी भी बनी रहेगी। विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी एकाग्रता रखना आवश्यक है। अपने गुस्से पर भी काबू रखकर आराम से परिस्थितियों को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। पिछले कुछ समय से चल रही व्यावसायिक अव्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार आएगा। अपने काम की क्वालिटी पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ लोग जलन की भावना से आपका नुकसान करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज भी कोई कार्यभार मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। गला खराब व बुखार जैसी समस्याएं हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।

मीन –
अनुभवी तथा गुरुजनों का सानिध्य मिलेगा, जिससे मन में असीम शांति महसूस होगी। घर के रखरखाव संबंधी कोई भी कार्य करते समय वास्तु सम्मत नियमों का भी अवश्य पालन करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यक्तिगत जीवन में चल रही कोई बाधा भी आज दूर होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे बने रहेंगे। इस समय अपनी जरूरतों को सीमित रखना होगा। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने में भी अवश्य लगाएं, इससे उनका मनोबल बना रहेगा। किसी यात्रा को स्थगित करना आपके समय और पैसे को बचाएगा। कारोबार में बड़े लोगों के मार्गदर्शन में आपको महत्वपूर्ण फैसले लेने में मदद मिलेगी। आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा रहेगी परंतु जीत आपकी सुनिश्चित है। कामकाज संबंधी गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। युवा अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय लेंगे। सभी पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा, जिससे घर में सुख-शांति रहेगी। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। तनाव और चिंता जैसी परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक रहें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *