Friday, April 17, 2026
Featuredउत्तराखंड

बड़ी खबर: रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, दागीं मिसाइलें, निशाने पर सिर्फ सैन्य ठिकाने

यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ चुकी है। रूस ने कीव, खारकोव समेत कई शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। धमाकों की आवाज दूर तक सुनी जा सकती है। यूक्रेन ने मार्शल लॉ लागू कर दिया है। साथ ही कीव एयरपोर्ट को भी खाली करवा लिया गया है।

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस हमले में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया है।

(साभार  – अमर उजाला)