Saturday, July 27, 2024
Featuredउत्तराखंड

राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलवाई राज्यपाल ने

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह( से नि ) ने बुधवार को राजभवन में अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलवाई |

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे |