Tuesday, September 17, 2024
उत्तराखंड

आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के 21 कैडेट्स को प्रदान की गई स्नातक उपाधि

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के 122वें स्नातक (ग्रेजुएशन) कोर्स उत्तीर्ण करने वाले कैडेट्स को शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की गई।

आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वीके मिश्रा, पीवीएसएम, एवीएसएम, ने इन कैडेट्स को प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा प्राप्त स्नातक उपाधि उत्तीर्ण कैडेट्स को प्रदान की। विख्यात चेटवुड सभागार में आयोजित इस संक्षिप्त समारोह में कुल 21 कैडेट्स को उपाधि दी गई। जिनमें 12 विज्ञान संकाय और नौ मानविकी संकाय के कैडेट्स हैं।