Tuesday, September 17, 2024
उत्तराखंडक्राइम

पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल रहा था ठिकाने, आखिर पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

देहरादून– 11 साल राजधानी देहरादून में एक डकैती और हत्या के मामले में शामिल बदमाश लगातार पुलिस को चकमा देते हुए फरार चल रहा था। इधर पुलिस द्वारा फरार एवं इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत जालंधर में छिपा यह बदमाश भी अधिक समय तक बच नहीं पाया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बता दे की थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सँ0 – 33/12 धारा 302, 201, 420, 467, 468, 396, 412 आईपीसी में वर्ष 2012 से लगातार फरार चल रहे मनजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव काहनपुर, थाना मकसूदा, जनपद जालंधर (पंजाब) उम्र 44 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु गैर जमानती वारेंट तथा धारा 82 व 83 की कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए थे।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु राजपुर पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार अभियुक्त के घर तथा अन्य संभावित स्थानों पर दबिशें से दी गई परंतु अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस टीम को गोपनीय रूप से जानकारी मिली कि अभियुक्त जालंधर में एक फैक्ट्री में काम कर रहा है, जिस पर पुलिस टीम को तत्काल जालंधर रवाना किया गया, टीम द्वारा 03 दिन तक जालंधर में गोपनीय रूप से अभियुक्त के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए जालन्धर में एक फैक्ट्री के बाहर से अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।