Tuesday, September 17, 2024
उत्तराखंडक्राइम

मोरी में 6 किलो 182 ग्राम चरस के साथ 2 अंतर्राजीय गैंग के तस्करों को दबोचा, दीपावली के त्योहार की आड़ में कर रहे थे तस्करी

देहरादून- ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 मोरी में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कारवाई के तहत थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये कल 10.11.2023 को त्यूनी, मोताड़ को जाने वाले मार्ग के पास से अंतर्राजीय गैंग के 02 चरस तस्करों देवेन्द्र सिंह व ईश्वर सिंह को अल्टो कार नं0 HP-10B-3268 से 06 किलो 182 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मोरी पर NDPS Act 8/20/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दीपावली के त्योहार में पुलिस की व्यस्थता का फायदा उठाकर चरस को मोरी क्षेत्र के गांवो से इकट्ठा कर रोहतक हरियाणा में अच्चे मुनाफे मे बेचने के लिये जा रहे थे। अभियुक्त देवेन्द्र पूर्व में भी थाना चिड़गाव, शिमला से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। अभियुक्तों के और अधिक आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

SP उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अन्तर्गत 6 किलो 182 ग्राम चरस की बरामदगी, बहुत बडी मात्रा में चरस की बरामदगी हुयी है। पकड़े गये अन्तर्राजीय गैंग के तस्कर एक सोची समझी योजना बनाकर तस्करी करते हैं, तस्करों की अन्य राज्यों में भी संलिप्तता सामने आ रही है, जिसकी छानवीन की जा रही। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध हमारी टीमें आगे भी लगातार सक्रिय रहेंगी, अवैध नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

चरस की रिकवरी करने वाली टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा टीम को 5000 रु0/ के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- देवेन्द्र सिंह पुत्र बलवन्त सिंह नि0 ग्राम पाकसमाजी थाना सांपला जिला रोहतक हरियाणा उम्र 38 वर्ष।
2- ईश्वर सिंह पुत्र राम लाल नि0 ग्राम चमारू थाना जुबब्ल जिला शिमला हि0प्र0 उम्र 47 वर्ष।

बरामदगी- 06 किलो 182 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 12 लाख रु0/)