Monday, May 19, 2025
उत्तराखंड

यातायात दबाव कम करने के लिए दून पुलिस ने निकाला नया तरीका, गूगल और मैपल के साथ किया अनुबंध 

मसूरी: नए साल पर मसूरी और दून में यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इस दरम्यान बाहरी राज्यों के अधिकांश वाहन चालकों को यहां हालिया तय रूटों की सटीक जानकारी नहीं होती। ऐसे में वे पहले के रूटों पर ही बढ़ते हैं और दून में यातायात का दबाव बढ़ता है। इससे बचने के लिए पुलिस ने नया तरीका निकाला है। जिसके तहत ये एप तीन दिन तक लोगों को केवल बाहरी रूट दर्शाएंगे। दून पुलिस ने आने वाले तीन दिनों के लिए शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए गूगल और मैपल के साथ अनुबंध किया है।

इसके तहत 29, 30 और 31 दिसंबर को गूगल और मैपल मसूरी जाने के लिए शहर के रूट की बजाय आउटर रूटों को अपने मैप पर दर्शाएंगे। इससे बाहरी राज्यों के वाहन शहर की बजाय आउटर रूटों से मसूरी जाएंगे और शहर में यातायात का दबाव कम होगा। पुलिस के अनुसार, इन तीनों में पुलिस के द्वारा तय बाहरी रूटों को ही गूगल और मैपल दिखाएंगे। इन एप में मसूरी जाने के लिए शहर के पहले वाले रूटों को नहीं दर्शाया जाएगा, बल्कि जो आउटर रूट हैं वही दिखेंगे। पुलिस ने इसके लिए गूगल और मैपल को आउटर रूटों की पूरी मैपिंग दे दी है।

इससे बाहरी राज्यों के वाहन मसूरी आने-जाने के लिए आउटर रूटों का उपयोग करेंगे जिससे शहर में यातायात का दबाव कम रहेगा। गूगल और मैपल आमतौर पर शहर के रूट ही दिखाते हैं। लिहाजा इस बार इन कंपनियों से टाइअप किया गया है कि इन तीन दिनों में शहर की बजाय मसूरी आने-जाने के बाहरी रूटों को ही दर्शाया जाए।