Monday, October 19, 2026
मनोरंजन

जूनियर एनटीआर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड और मृणाल को मिला ये स्पेशल अवॉर्ड

साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स यानी की सिम्मा का आयोजन किया गया। जिसमें तमिल, तेलुगु,कन्नड़ और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां शामिल हुईं।

अवॉर्ड शो में जूनियर एनटीआर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरुस्कार जीता।वहीं मृणाल ठाकुर ने फिल्म सीता रामम में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यूटेंट की ट्रॉफी अपने नाम किया। वहीं अदिवि शेष और ऋषभ शेट्टी को मेजर और कंतारा जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए तेलुगु और कन्नड़ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने के बाद जूनियर एनटीआर ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया। मैं अपने सभी प्रशंसक का आभारी हूं। मेरे प्यारे भाई और बहन आप सभी के अटूट समर्थन के लिए आप लोगों का धन्यवाद।

इसी के साथ जूनियर एनटीआर के आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट हैं। उनकी आने वाली एक फिल्म में सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी इस फिल्म का पार्ट होंगी।