Wednesday, February 11, 2026
उत्तराखंडदेहरादून

बाइक रैली कर काला दिवस मनाएंगे पेंशन विहीन कर्मचारी

रुड़की: पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की शहर में एक बैठक की। बैठक जिला अध्यक्ष रोहित कुमार शर्मा के नेतृत्व में सिविल अस्पताल रुड़की सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता मनोज नवानी ने की। बैठक में विकास शर्मा गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष बनने पर उनका पुष्प भेंट एवं माल्यार्पण कर सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।


बैठक में जिला कार्यकारणी का विस्तार कर आशुतोष शर्मा को विभाग संयोजक एवं निरुपमा धीमान को महिला विंग जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में 1 जनवरी को सुबह 11 बजे बाइक रैली रुड़की नगर निगम से निकालने एवं बीएसएम कॉलेज निकट भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष रोहित कुमार शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी 2004 को केंद्र सरकार की ओर से पेंशन को बन्द कर न्यू पेंशन स्कीम को लागू किया गया था। पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूरे भारत में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी जा रही है। बैठक में जिला अध्यक्षा महिला विंग रंजीत कौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिभा सैनी, उपाध्यक्ष मुकेश आदित्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *