Wednesday, February 11, 2026
अन्य राज्य

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस और सेना द्वारा दोबनार मच्छल इलाके में अभियान चलाया गया और फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता इनपुट मिला था। इसके बाद सुरक्षाबलों इलाके की घेराबंदी की, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी अभियान अब भी जारी है। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि आतंकियों ने हाल ही में घुसपैठ की हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *