Tuesday, September 17, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष –
पिछले समय में की गई गलती आपकी ऊर्जा का कारण बनेगी और उससे सीख लेकर आज को अधिक बेहतर बना लेंगे। नजदीकी मित्रों से विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। महिलाएं किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें, वरना मानहानि होने की भी स्थिति बन सकती है। धैर्य और शांति से समाधान निकालने का प्रयास करें। खुद को व्यस्त रखने के लिए ज्ञानवर्धक तथा उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं। व्यवसाय में टीमवर्क के साथ काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। ज्यादा जिम्मेदारी होने से नए काम की बजाय मौजूदा गतिविधियों में ही ऊर्जा लगाएं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। व्यस्तता के साथ-साथ परिवार के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगा। युवाओं के प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। योगा मेडिटेशन आदि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे। तनाव जनक परिस्थितियों से दूर रहें।

वृष –
किसी खास विषय को लेकर प्लानिंग बन रही है, तो उसमें सफलता मिलेगी। सिर्फ खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें। आप का रहन सहन व बोलचाल का प्रभावशाली तरीका लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें और अपने नजदीकी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएं। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर गुस्से की बजाय धैर्य पूर्वक समस्या का हल निकालें। धन संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतें या स्थगित कर दें। कार्यक्षेत्र में सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। कानूनी दांवपेच में किसी अनुभवी की मदद लेना जरूरी है। लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो काम बन जाएगा।। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार और जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने से आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा बनेगा। टांगों व घुटनों में दर्द जैसी शिकायत रहेगी। उत्तम आहार लें तथा योगा और व्यायाम में भी कुछ समय व्यतीत करें।

मिथुन –
आज आपको ऐसा लगेगा कि कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद मिल रहा है। अधिकतर काम समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। घर के नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। साथ ही इस समय महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना फायदेमंद साबित होगा। बजट बनाकर चलें, क्योंकि अत्यधिक खर्चे परेशान कर सकते हैं। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें, इससे उनका प्रदर्शन बेहतर होगा। साथ ही सब को खुश रखने के चक्कर में अपना नुकसान ना करें। अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी भरपूर समय देने की जरूरत है। बिजनेस के कामों में निश्चिंतता रहेगी। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित गतिविधियां गति में आएंगी। पिछले कुछ समय से आपने व्यवसाय में जो बदलाव किए हैं, उसका उचित परिणाम मिलेगा। सिर्फ अपनी कार्यक्षमता और अपने निर्णयों पर ही विश्वास रखें। ऑफिस में आपका प्रोजेक्ट उच्चाधिकारियों को पसंद आएगा। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। इससे वैवाहिक संबंध भी मधुर होंगे। वर्तमान मौसम से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

कर्क –
किसी खास वस्तु की खरीदारी का लंबे समय से इंतजार है, तो आज इंतजार खत्म होगा। अन्य कार्य भी व्यवस्थित रहेंगे, सिर्फ उन्हें योजनाबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता है। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए सुकून देने वाला रहेगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। राजकीय मामले में भी बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। युवाओं को कठिन चुनौतियों के बाद ही सफलता मिलेगी इसलिए संयम और विवेक से अपने कार्यों के प्रति संलग्न रहें।
कार्यस्थल पर कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें इससे आपको भी प्रसन्नता मिलेगी। आपका मार्केटिंग व संपर्कों का दायरा भी पहले से और अधिक विस्तृत होने वाला है। आपको ऋण भी लेना पड़ सकता है परंतु फायदे के लिए ही होगा। परिवारजनों के साथ शॉपिंग आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशी बना वातावरण रहेगा। अपने खुद के प्रति लापरवाह रहने की वजह से सिर दर्द व अपच जैसी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। योग और व्यायाम का पूरा ध्यान रखें।

सिंह –

किसी भी गतिविधि में आपके फैसले सर्वोपरि रहेंगे परंतु साथ ही दूसरों के विचार और सलाह पर भी ध्यान दें। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती है, इसलिए इस विषय पर अपना ध्यान विशेष तौर पर केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार के गैर कानूनी कार्य में रुचि लेना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, साथ ही अपमानजनक स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। वित्तीय मामलों में लापरवाही ना बरतें। कोई चूक होने की आशंका लग रही है। हर वक्त अपनी बात मनवाने की कोशिश ना करें। बिजनेस की कार्यप्रणाली में गति देने के लिए बदलाव लाने की जरूरत है। इस संदर्भ में गंभीरता से सोच-विचार करें। जनसंपर्क का दायरा और अधिक बढ़ाने से आपके कार्य क्षेत्र में प्रगति ही होगी। नया बिजनेस शुरू करने जा रहे लोगों को अच्छे ऑफर मिलेंगे। परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करना संबंधों में मधुरता लाएगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से अपना खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। साथ-साथ आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन अवश्य करें।

कन्या –
आज कोई ऐसी सुखद घटना घट सकती है कि आप खुद आश्चर्यचकित रह जाएंगे। घर अथवा व्यवसाय में मैनेजमेंट संभाल रहे लोग अपना काम बखूबी निभाएंगे। महिलाओं को आज स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर महसूस होगा और खुद के व्यक्तित्व को भी और अधिक बेहतर करने का प्रयास करेंगी। व्यावहारिकता के साथ अपने प्राथमिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। शॉपिंग आदि करते समय बिल अच्छी तरह जांच लें। आपके साथ ठगी हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधी मसला उठने से हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। असमंजस की स्थिति में किसी बुजुर्ग से राय मिल सकती है। व्यवसाय में अधिकतर काम उचित तरीके से बनते जाएंगे। विदेश संबंधी कारोबारियों को अच्छा फायदा मिलेगा। आईटी सेक्टर से जुड़े लोग जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर गंभीर रहेंगे। बॉस तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में भी मधुरता आएगी। पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य की देखभाल को प्राथमिकता पर रखें।

तुला –
आज कुछ नए संपर्क बनेंगे जो कि मन मुताबिक खुशी देने वाले होंगे। पिछले कुछ समय से की गई कड़ी मेहनत के उचित परिणाम अब हासिल होने वाले हैं। रुकावट व बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें, आज किसी भी तरह की उधारी होना फायदेमंद नहीं रहेगा। कोर्ट केस व राजकीय मामले उलझ सकते हैं। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधियां आपको अव्यवस्थित कर सकती हैं। उन पर पैनी नजर रखें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन व्यवस्था बेहतर होने से काम बनते जाएंगे। कर्मचारियों के बीच जो झगड़ा या विवाद था, वो आज सुलझ सकता है। कारखाने और फैक्ट्री से जुड़े बिजनेस तरक्की देने वाले रहेंगे। नौकरी में बदलाव की खबर मिलेगी। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना आवश्यक है। इससे प्रेम प्यार बढ़ेगा। मेहमाननवाजी का भी मौका मिल सकता है। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें। मौसम के अनुकूल अपना खान-पान रखना उचित रहेगा।

वृश्चिक –
अनुकूल समय है। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापिस भी मिल सकता है। वाहन की खरीदारी संबंधी योजना क्रियान्वित होगी। इस समय बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु उचित परिणाम मिलने से आप खुशी ही महसूस करेंगे। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान ना करें। ध्यान रखें कि आपकी उपलब्धियों की वजह से कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग जलन की भावना रख सकते हैं। अगर इलेक्ट्रिसिटी से संबंधित कोई समस्या है तो उसे समय रहते ठीक करवा लें। कामकाज के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती हैं। अपने अहम दस्तावेज संभालकर रखें। व्यावसायिक स्थल पर स्टाफ के बीच कुछ तनावपूर्ण स्थिति बनेगी। परिस्थितियों को शांति से सुलझाना उचित रहेगा, वरना इसका असर आपके बिजनेस की व्यवस्था पर पड़ सकता है। मेहमानों के आगमन से घर में खुशी बना माहौल रहेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी अनियमित दिनचर्या और खानपान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें।

धनु –
कोई रुका हुआ कार्य हल हो जाने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा। तनाव भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों में भी जरूर लगाएं। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात आपके लिए संबल का कार्य करेगी। विदेश से संबंधित कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। कोई भी चुनौतीपूर्ण स्थिति बनने पर अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा अवश्य करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के कार्यों से नुकसान हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की भी अवहेलना ना करें। वरना उनकी नाराजगी आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। मौजूदा बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। पुराने निवेश से भी फायदा होने वाला है। खुद को अपडेट करने के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। छोटी मोटी बातों, ख़ासतौर पर नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। युवा प्रेम संबंधों में पड़कर अपने भविष्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। तनाव और थकान से राहत पाने के लिए मेडिटेशन करें तथा मनोरंजक वातावरण में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।

मकर –
आपकी मेहनत सफल होने वाली है तथा उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है। भावी लक्ष्य को हासिल करने हेतु किए गए प्रयास सफलता की ओर अग्रसर होंगे। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति का भी मार्गदर्शन बना रहेगा। अपना नेटवर्क कमजोर ना पड़ने दें, अपना संपर्क दायरा विस्तृत रखें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार जनों की भी सहमति लेना जरूरी है। इससे निश्चित रूप से आपको बेहतर सलाह भी मिलेगी। युवा अपने किसी प्रयास में विफलता मिलने से तनाव लेने की बजाय दोबारा प्रयास करने की कोशिश करें। बिजनेस में अच्छे मौके मिलने की संभावना है, लेकिन कोई भी जरूरी फैसला लेते वक्त अनुभवी का मार्गदर्शन लें। आज आपका कोई मकसद भी पूरा हो सकता है। लेनदेन को लेकर बहकावे में न आएं। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। घर परिवार में खुशनुमा और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी उचित रिश्ता भी आ सकता है। वर्तमान मौसम की वजह से थकान और बुखार जैसी फीलिंग रह सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

कुंभ –
पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निर्वाह करेंगे। साथ ही अपने मन मुताबिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपनी कार्ययोजना को बेहतर बनाकर लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाएगा। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहेंगे। आलस्य और मौज मस्ती की वजह से युवा वर्ग कोई उपलब्धि गंवा सकते हैं, इसलिए फोकस रहें। दोपहर बाद कोई अशुभ सूचना मिलने से आपके आत्मबल व कार्य क्षमता में कमी आएगी। किसी भी प्रकार का धन संबंधी लेनदेन आज स्थगित रखें या बहुत ही सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में किसी गैर जिम्मेदार को जिम्मेदारी देने से बचें। कोई भी व्यापारिक नया काम आज शुरू न करें, क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे, लेकिन कोई भी पब्लिक डीलिंग करते समय सावधानी रखनी होगा। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन पर ना होने दें तथा आपसी तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। किसी भी तरह का जोखिम न लें और वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। काम के साथ-साथ अपनी देखभाल करना भी आवश्यक है।

मीन –
किसी भी विषम परिस्थिति में धैर्य और संयम से की गई मेहनत आपको उन्नति की ओर अग्रसर करेगी। कुछ विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे तथा आपकी विचार शैली में भी उचित परिवर्तन आएगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका योगदान रहेगा। अपनी छोटी-छोटी समस्याओं की वजह से तनाव में ना आएं। पड़ोसियों के साथ कोई भी विवादित स्थिति बनने पर शांति और धैर्य रखना जरूरी है।अपने बजट से ज्यादा खर्च करने से आर्थिक समस्या रहेगी। इस समय कोई यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां अभी पूर्ववत ही रहेंगी। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहना जरूरी है। इस समय कुछ नए अवसर हाथ में आ सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी परिवार वालों की स्वीकृति मिल जाएगी। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जोड़ों व घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *