Tuesday, September 17, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष –
दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। मन मुताबिक काम होने से मन खुश रहेगा। दिन अच्छा बीतेगा। पुरानी योजनाओं से लक्ष्य हासिल करने के लिए अच्छा समय है। शांत मन और सूझबूझ से चल रही चुनौतियों को भी पार कर लेंगे। नए लोगों से संपर्क बनाते समय उनके व्यक्तित्व को जरूर ध्यान में रखें। कुछ उलझनें और समस्याएं आ सकती हैं, परंतु समय रहते आप सुलझा भी लेंगे। महिलाओं को अपना कार्यभार संभालने में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रति आलस ना करें। इस समय परिस्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। कोई बड़ी व्यावसायिक जिम्मेदारी निभा लेने से संतोष का अनुभव होगा। आज ज्यादा निवेश न करें और लेनदेन के मामले में भी सावधानी बरतें। पार्टनरशिप में कुछ सामंजस्य की कमी महसूस होगी। पारिवारिक मसलों को बहुत ही धैर्य से समझने की जरूरत है। स्वजनों की भावनाओं को अनदेखा ना करें। प्रेम प्रसंगों में भी समय और पैसा बर्बाद ही होगा। कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अपनी सामर्थ्य अनुसार काम करें तथा कुछ समय अपने आराम और सुकून के लिए भी निकालना जरूरी है।

वृष –
पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है तो उससे संबंधित कोई वार्तालाप होगा। किसी समस्या को लेकर मित्र से मिलने वाली मदद आपके लिए संजीवनी का कार्य करेगी। कोई रुका हुआ व्यक्तिगत काम भी निपटाने के लिए आज का समय बहुत ही उत्तम है।। आर्थिक तथा घरेलू मसलों को बहुत ही धैर्य से सुलझाने की जरूरत है। अपने किसी भी निर्णय में परिवारजनों को भी जरूर शामिल करें। अस्वस्थता की वजह से आपकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती है। लेकिन आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। अगर किसी यात्रा का प्लान है तो उसमें कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आज कारोबार में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। आपको इनकम के लिए अन्य स्त्रोतों को भी तलाशना होगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। कुछ नई व्यावसायिक पार्टियों से संपर्क हो सकता है। अपनी योजनाएं अपने तक ही सीमित रखें। परिवार जनों के साथ घूमने फिरने में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों के मामले में सावधानी बरतें, मान-हानि की आशंका है। सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को लापरवाही में ना लें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

मिथुन –
आज दिन का अधिकतम समय पारिवारिक गतिविधियों को ही व्यवस्थित करने में व्यतीत हो जाएगा। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता से आप बेहतर तरीके से अपने कामों को अंजाम दे पाएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करना भविष्य में फायदेमंद होगा। अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां ना लें। काम की अधिकता आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकती है। भाई-बहनों के साथ आर्थिक समस्या को लेकर कोई मतभेद उत्पन्न हो सकता है। बहस करने के बजाय धैर्य रखना ज्यादा उचित है। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें। बिजनेस में किसी योजना को साकार रूप देने का उचित समय है। पार्टनरशिप संबंधी कारोबार में भी उचित व्यवस्था बनी रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती है, लेकिन आप अपनी मेहनत और प्रयासों से काफी हद तक स्थिति सामान्य कर लेंगे। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को समय पर निभा लेने से संतुष्टि का अनुभव होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उमस भरी गर्मी की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

कर्क –
आज कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, लेकिन कोशिशों से परिस्थितियां व्यवस्थित भी हो जाएंगी। इस समय स्थान परिवर्तन के उचित योग बने हुए हैं। इच्छुक व्यक्ति गंभीरता से इस पर विचार करें। किसी व्यक्तिगत समस्या में मित्र से मिलने वाली मदद आपके लिए संजीवनी का कार्य करेगी। पैसा आने के साथ-साथ खर्चे की स्थितियां भी तैयार रहेंगी। भावनाओं में बहकर कोई ऐसा कदम ना उठाएं कि जिसके लिए आपको अफसोस करना पड़े। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। अचानक ही किसी संबंधी के आगमन से कार्य में व्यवधान हो सकते हैं। कारोबार में भविष्य की योजना को लेकर विचार होगा। समय अनुसार बदलाव करने के लिए नए प्रयोगों का अमल करना आवश्यक है। प्रॉपर्टी डीलिंग संबंधी बिजनेस में निवेश का प्रोग्राम बन रहा है तो उस पर पहले अध्ययन जरूर करें। परिवार में शांति का वातावरण बनेगा। संतान की सोहबत व अध्ययन से संबंधित जानकारी अवश्य लेते रहें। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर का भरोसा बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। उनका उचित इलाज लेना जरूरी है।

सिंह –
जल्दबाजी के बजाय सहज तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें, निश्चित ही आपके कार्य बनेंगे। किसी अनुभवी से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विद्यार्थियों को अपने किसी खास विषय के प्रति चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। कोई बड़ा निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती है, इसलिए जल्दबाजी करने से बचें। व्यस्तता के चलते पारिवारिक तथा संतान संबंधी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। इन्हें भी उचित समय देना जरूरी है। आय की स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन साथ ही खर्चे भी उसी अनुपात में बढ़ेंगे। नए व्यवसायियों से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा तथा कोई योजना भी क्रियान्वित होगी। दैनिक आय पहले से काफी अधिक बेहतर होगी। युवाओं को भी अपने करियर से संबंधित कोई टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में तब्दील करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी। इस उमस भरे वातावरण में किसी भी तरह का इन्फेक्शन होने से अपना बचाव रखें। इस समय चेस्ट संबंधी इंफेक्शन होने की आशंका है।

कन्या –
बेहतरीन समय है। हाथ में आए किसी भी अवसर को गंवाए नहीं। व्यवस्थित रहने से घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से अपने अंदर भरपूर सकारात्मक एनर्जी महसूस होगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर हताश होने की वजह उससे उबरने का रास्ता ढूंढें। आपके कुछ कार्यों में अनचाहे कारणों की वजह से विघ्न पड़ सकता है। व्यर्थ के मेलजोल और संपर्कों से दूर रहें। कोई अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। साझेदारी का काम करने से पहले सोच विचार करें, फिर कदम आगे बढ़ाएं। फाइनेंस संबंधी किसी भी गतिविधि में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। आपका अपने काम के प्रति गंभीरता और संजीदगी से अंजाम देना कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों को लेकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार कर लें। इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर जरूर ध्यान दें। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

तुला –
सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बनाएं, इससे समय अनुसार कार्य संपन्न होते जाएंगे। नजदीकी रिश्तेदारों का घर में आगमन होगा और उनके साथ संबंध मधुर होंगे। किसी भी यात्रा के दौरान बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ ना कुछ दिक्कतें आएंगी। योजनाओं को किसी से शेयर ना करें वरना कार्य रूप देने में कुछ दिक्कत होगी। घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने की बजाए उन्हें व्यवस्थित करने की कोशिश करें।
बिजनेस में काम ज्यादा होने से व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कतें आएंगी। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति बनाए रखें और पूरा ध्यान दें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। नए बिजनेस संपर्क बनाने से पहले नफा नुकसान जरूर सोचें। दांपत्य जीवन सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ नजदीकियों बढ़ेंगी। तनाव की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन की दिक्कत हो सकती है। काम के बीच आराम का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक –
किसी नए कार्य की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी तथा परिवार जनों का सहयोग भी मिलेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या से हटकर कुछ नये क्रियाकलापों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में भी समय व्यतीत होगा। अपनी किसी कल्पना को भी हकीकत में बदलने का अच्छा मौका है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें क्योंकि इनकी वजह से आप की छवि भी खराब हो सकती है। आर्थिक कारणों से आपको अपनी कुछ योजनाएं स्थगित भी करनी पड़ सकती हैं। खुशियों को घर में ही तलाशें। कारोबार में कोई रुका हुआ कार्य शुरू हो जाने से तरक्की की संभावनाएं बनेंगी। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही बाधा भी दूर होगी। युवाओं को मन मुताबिक परिणाम ना मिलने की वजह से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। लेकिन मेहनत करते रहें, शीघ्र ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। घर का माहौल शांतिपूर्ण व खुशनुमा बना रहेगा। लव अफेयर्स के मामलों में सावधान रहें, आपको धोखा मिल सकता है। मौसम की वजह से खांसी जुकाम जैसी एलर्जी होने की आशंका है। आयुर्वेदिक इलाज उचित रहेगा।

धनु –
अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के माध्यम से कई नयी जानकारियां मिलेंगी, जिस पर अमल करना आपको लाभ देगा। कोई भी बाधा आने पर बातचीत करके येन केन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी हासिल हो सकती है। ध्यान रखें कि बेवजह की बातों में उलझ कर अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी साथ में ही आएंगे। किसी नजदीकी मित्र से व्यक्तिगत बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति भी बनने की आशंका है। व्यवसाय में लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान किसी भी कागजात पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। इस समय कुछ नए प्रस्ताव सामने आएंगे। कोई भी व्यावसायिक निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी है। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपका भी सहयोग जरूरी है। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी खुशनुमा प्रोग्राम बनेंगे। महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सजग रहें। योगा, मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें तथा उचित इलाज भी लें।

मकर –
समय का उचित प्रबंधन रखने से आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने में सहायता मिलेगी। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परंतु निश्चिंत रहें, उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। अपनी आर्थिक योजनाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किया गया प्रयास कामयाब रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने की योजना है तो अपनी सामर्थ्य से ज्यादा लोन लेना तकलीफ दे सकता है। परिस्थितियां कुछ विपरीत होने से कभी-कभी मनोबल कमजोर महसूस होगा। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आवेश में आकर किसी से भी वाद-विवाद ना करें। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। प्रतिकूल परिस्थिति में भी आपको कहीं से मदद अवश्य मिल जाएगी। मार्केट में आपकी उत्तम छवि बनी रहेगी। अगर पार्टनरशिप करने संबंधी कोई योजना है, तो उस पर एक बार पुनः विचार जरूर करें। कामकाजी महिलाओं को भी बेहतर सफलता मिलेगी। जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ आपसी संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा हो सकती है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में तनाव और चिंता लेने से परहेज रखें। एक्टिव रहें, पॉजिटिव लोगों का सानिध्य करें।

कुंभ –
आज अपनी कोई मनोकामना पूरी करने का दिन है। कोई भी यात्रा बहुत ही सुखद और फलदायक रहेगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी खूब मन लगेगा। अपने पारिवारिक तथा सामाजिक, सभी दायित्वों का निर्वाह भी बखूबी कर पाएंगे। लोग भी आपकी प्रतिभा के कायल होंगे। परिवार से संबंधित किसी कार्य को लेकर बहुत अधिक दौड़-धूप रह सकती है। महिलाओं को विशेष तौर पर घर और व्यवसाय में तालमेल बैठाकर रखने में दिक्कतें आएंगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं को आज क्रियान्वित ना करें तथा वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, परंतु कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपनी बुद्धि और विवेक का पूरा इस्तेमाल करना होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। इस समय वाहन भी बहुत सावधानी से चलाने की जरूरत है।

मीन –
कोई सोचा हुआ काम आसानी से पूरा हो जाने से गजब का आत्मविश्वास महसूस होगा। आज आपका पूरा ध्यान निवेश संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा और आप सफलता भी हासिल करेंगे। अतिरिक्त जिम्मेदारियां रहेंगी पर आप बखूबी उनका निर्वहन भी कर लेंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने से परहेज करें। बहुत अधिक प्रैक्टिकल होना भी संबंधों को खराब कर सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी व्यस्तता रहेगी। इस वजह से अगर अपने कार्य स्थगित भी करने पड़ें तो चिंता ना करें। कामकाज की अधिकता की वजह से बहुत अधिक भागा-दौड़ की स्थिति बनी रहेगी। कुछ प्रभावशाली लोगों की मदद से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में व्यवस्था और कार्य क्षमता बेहतर करने के लिए स्टाफ को ट्रेनिंग देने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का जल्दी ही समाधान मिलेगा तथा आपसी संबंध और ज्यादा मधुर भी हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *