Tuesday, September 17, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष –
नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ मेल मुलाकात का दौर रहेगा। अगर कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो आज स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है। आपकी मेहनत व परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होगा। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। संतान की पढ़ाई से संबंधित चिंता रह सकती है। जल्दी परिणाम हासिल करने की वजह से गलत रास्तों का चयन ना करें तथा अपनी मर्यादा का भी ध्यान अवश्य रखें। गुस्से और इगो पर काबू रखें। वक्त के अनुसार खुद को ढालना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी ।अन्य व्यवसायियों के बीच आपकी धाक जमी रहेगी। इस समय आय का कोई नया साधन प्रशस्त हो सकता है। व्यवसाय में विस्तार करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। कमीशन संबंधी कार्यों में आज ज्यादा पैसा ना लगाएं। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें तथा अपने व्यवहार को संतुलित रखें। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेंगी। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या बढ़ सकती है, जिसका मुख्य कारण आपकी लापरवाही ही है। इसलिए सावधान रहें।

वृष –
आज सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अधिकतम समय व्यतीत होगा तथा आपसी मेल मिलाप से संबंध मजबूत होंगे। निवेश संबंधी कार्यों में भी आशातीत लाभ की संभावना बन रही है। आप अपने परिवार तथा व्यक्तिगत कार्यों को प्राथमिकता देंगे। बढ़ते खर्चों पर अंकुश रखना जरूरी है। कुछ समस्याएं भी आ सकती हैं परंतु आपके प्रयासों से समाधान भी मिलते जाएंगे। दूसरों के मामले में ना उलझें। इससे आप ही मुसीबत में पड़ सकते हैं। किसी संबंधी के साथ विवाद को लेकर अनबन हो सकती है। व्यवसाय से संबंधित किसी नए कार्य की शुरुआत होगी और जल्दी ही उसके बेहतरीन परिणाम भी सामने आएंगे। आपकी योग्यता के बल पर बड़ा ऑर्डर मिलने से आपका दायित्व बढ़ जाएगा। विद्यार्थी और युवा लक्ष्य हासिल करने के लिए कोशिश करते रहें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपकी खुद की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें तथा जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें।

मिथुन –
आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा साथ ही लक्ष्य प्राप्ति में भी सहायता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। संतान की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। अपनी उर्जा व कार्य क्षमता को अनावश्यक गतिविधियों में व्यर्थ ना करें। आलस की वजह से भी कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों से संबंधित कोई भी निर्णय आज स्थगित रखें, क्योंकि किसी तरह की गलती होने की भी आशंका है। व्यापार में वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। समय व्यवस्था बनाए रखने में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक के व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर हासिल करने में सफल रहेंगे और बड़ा मुनाफा भी होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक नज़दीकिया आएंगी। उमस भरे मौसम की वजह से थकान और सिरदर्द जैसी समस्या हावी रहेगी। यह समय बहुत ही व्यवस्थित तरीके से व्यतीत करने का है।

कर्क –
कुछ खास लोगों से मेल मुलाकात रहेगी। नई-नई जानकारियां मिलेंगी तथा बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और बढ़ाएगा। ध्यान रखें कि किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बिल्कुल भी ना करें। युवा खुद को अपडेट रखें इससे उनके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा तथा किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों का सानिध्य जरूर लें। कारोबार संबंधी नए ऑफर मिलेंगे। नए काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करें। मार्केट में फंसा हुए पैसे का कुछ हिस्सा आज वसूल हो सकता है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखना अति आवश्यक है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, परंतु स्थिति को संभालने का दायित्व आप पर ही रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। अपना ध्यान ना रखने की वजह से जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें, उचित इलाज भी अवश्य लें।

सिंह –
खुद को संयमित और मानसिक रूप से मजबूत रखने से काम में गलतियां होने की गुंजाइश कम होगी और कार्य गति में आएंगे। विद्यार्थी अपनी ऊर्जा को सही डायरेक्शन में लगाएं क्योंकि समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी बेहतर होते हैं। पारिवारिक तथा व्यवसायिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल रखना चुनौती रहेगी। अपने स्वभाव में इगो और गुस्से जैसी गतिविधियों का स्थान ना दें। किसी भी काम को टालना उचित नहीं है। यह समय अपने निर्णय को तुरंत कार्य रूप में अंजाम देने का है। बिजनेस में जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा। टीम को एकजुट रहते हुए काम पूरे करना फायदेमंद रहेगा। लेनदेन में सावधानी रखें। साथियों और कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेद जल्दी खत्म करने की कोशिश करें। सायंकाल परिवारजनों के साथ डिनर अथवा मनोरंजन में व्यतीत करने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

कन्या –
अपने मनपसंद कार्यों को वरीयता पर रखें, इस तरह आप दिनचर्या व्यवस्थित कर पाएंगे। सम्मानित तथा प्रभावशाली लोगों के संपर्क से आपको कई नई विषयों की जानकारी भी मिलेगी। घर के लिए किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलेगी। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति से परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास ना आने दें। वरना इसकी वजह से आपका दांपत्य जीवन भी प्रभावित हो सकता है। कार्यस्थल पर अनुशासन बना कर रखना जरूरी है। हालांकि कुछ रुकावटें आएंगी, परंतु सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू ना करें तथा वर्तमान गतिविधियों को ही व्यवस्थित करने में ध्यान दें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा होगी। लव पार्टनर के साथ भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। आर्थराइटिस से परेशान लोग नियमित व्यायाम करें तथा वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है।

तुला –
वाणी और व्यवहार को विनम्र बनाकर आप अपने कई काम बेहतरीन तरीके से संपन्न कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित भी कुछ गतिविधियां होंगी। परिवार में कुछ समय से चल रही अव्यवस्था को भी दूर करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है, इसलिए सावधान रहें। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान में किसी भी तरह की कमी आने से वह आहत हो सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अपने कार्य क्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसकी भी भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन समय है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर परिवार की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। तथा घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। एसिडिटी और जोड़ों में दर्द की समस्या रहेंगी। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से पेट खराब रह सकता है।

वृश्चिक –
कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लें, तो आप बेहतर तरीके से अपनी योजनाओं को क्रियान्वित कर पाएंगे। आज के मेहनत निकट भविष्य में लाभ के मार्ग प्रशस्त करेंगी। आज सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। सभी कार्य मन की इच्छा अनुसार होंगे। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा जिम्मेदारी लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। कलह, वाद-विवाद आदि जैसी स्थितियों से दूर रहने में ही भलाई है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अभिभावक बच्चों का मार्गदर्शन करने में लापरवाही ना करें। व्यवसाय में कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। साथ ही संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। परंतु इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका कोई विश्वासपात्र कर्मचारी ही आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। फूड डिलीवरी से संबंधित व्यवसाय में स्वच्छता और क्वालिटी का ध्यान रखें। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रॉपर्टी की खरीदारी संबंधी कोई कार्य बनने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मानसिक सुकून पाने के लिए योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय अवश्य लगाएं। इससे स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

धनु –
अपना कोई सपना साकार करने का उत्तम समय है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें तथा प्रयत्नशील रहें। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी स्थापित होंगे। आस-पड़ोस के मामले में किसी विवाद के सुलझने से रिश्तो में दोबारा मधुरता आएगी। युवा लोग किसी भी परिस्थिति में अपना मन कमजोर ना होने दें। इस समय भाइयों के साथ किसी प्रकार की मनमुटाव की स्थिति बन रही है। अतः रिश्तों को कायम रखने के लिए समझदारी व धैर्य रखने की जरूरत है। कोई भी महंगी वस्तुओं की खरीददारी करने में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में उधार लेनदेन आज न करें तो बेहतर है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक से अधिक ध्यान दें तथा अपने संपर्क सूत्रों को बढ़ाएं। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस के कार्य की अधिकता की वजह से आज भी काम करना पड़ सकता है। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य और अनुशासन रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है। उत्तम दिनचर्या और खानपान को अपनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मकर –
आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में ही अधिकतम समय व्यतीत हो जाएगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। अहम फैसलों में वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इस समय भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यो में अधिक लाभ की उम्मीद ना रखें, क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान भी हो सकता है। गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। अपने व्यवहार को सहज तथा सौम्य बनाकर रखें। कारोबारी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियम कायदों में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढना आपको सफलता देगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से मनमुटाव होने की आशंका है। पीठ का दर्द परेशान करेगा। अपनी नियमित जांच करवाएं तथा व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें।

कुंभ –
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। घर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बन रही है, तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। बहुत अधिक कार्यभार होने से खुद को कुछ असहज भी महसूस करेंगे। अपने विचारों को सकारात्मक रखना बहुत जरूरी है। साथ ही कर्म प्रधान बनें और अपने कार्यों के प्रति निष्ठावान रहें। विद्यार्थियों को किसी विषय से संबंधित समस्या रहेगी। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अच्छे लाभ के अवसर बने रहे हैं। कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का आपकी मध्यस्थता से निवारण होगा। मीडिया या फोन द्वारा कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा। परिवार में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगा, व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ और प्रफुल्लित रखेगी।

मीन –
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन समय अनुसार कार्य पूरे हो जाने से थकान हावी नहीं होगी और पुरुषार्थ में भी वृद्धि होगी। घर की व्यवस्था को अनुशासित बनाकर रखने में आप कामयाब भी रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी परिजन के कारण कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों से भी कुछ खास सहयोग नहीं मिलेगा, परंतु ध्यान रखिए कि घर के लोगों पर ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। सबको अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है। इससे घर का माहौल नहीं खराब होगा। आज कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। फायदेमंद डील होने की संभावना है। कार्य बिना व्यवधान के संपन्न नहीं होंगे, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को टाल दें, क्योंकि इनसे आज कोई फायदा नहीं होने वाला है। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा, लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। इनकी वजह से परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। वर्तमान मौसम की वजह से इन्फेक्शन की समस्या बढ़ने की आशंका है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *