Sunday, September 8, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष –
दूसरों की कार्य प्रणाली से प्रभावित न होकर अपनी योग्यता पर ध्यान दें। इससे आप अपने कामों को अच्छे से पूरा करेंगे। विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। पारिवारिक वस्तुओं की खरीददारी में फिजूलखर्ची भी हो सकती है। अपने बजट का ध्यान जरूर रखें क्योंकि अभी आय के स्त्रोत ज्यादा प्रशस्त नहीं हैं। विपरीत परिस्थितियों में सकारात्मक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है। व्यावसायिक मामलों में ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। साझेदारी के व्यवसाय में भी काम पूर्ववत ही चलता रहेगा। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कार्य में विशेष रूप से अपना ध्यान केंद्रित रखें। लापरवाही करना उचित नहीं है। पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें। बच्चों की किसी समस्या को लेकर कुछ आपसी वाद-विवाद हो सकता है। असंतुलित खानपान की वजह से पेट से संबंधित कोई परेशानी रह सकती है। जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।

वृष –
किसी भी परेशानी की स्थिति में अपने नजदीकी मित्र से जरूर विचार विमर्श करें, आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है तो उसे कार्य रूप में परिणित करने का उचित समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। संयम और धैर्य बनाए रखें तथा गैरकानूनी कार्याे से दूर रहें। कोई अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। समय आपके लिए कोई बेहतरीन परिस्थिति बना रहा है। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जनसंपर्क का दायरा बढ़ाने से आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।व्यावसायिक परेशानियों को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है।
नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना सीखें। वरना इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

मिथुन –
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी तथा आपको मानसिक और आत्मिक सुकून भी मिलेगा। आपकी अपने कार्यों के प्रति समर्पण भावना आपके लिए कुछ नए मार्ग भी प्रशस्त करेगी और फायदा भी होगा। दूसरों पर जल्दी विश्वास करने की बजाय पहले परिस्थितियों का उचित मूल्यांकन करें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को अच्छी तरह सहेज कर रखें। उनके खोने अथवा रखकर भूलने जैसी स्थिति बन रही है। ग्रह गोचर बहुत ही उत्तम बन रहा है। समय का फायदा उठाएं और भरपूर मेहनत करें। ध्यान रखें कि आपकी कोई गोपनीय बात उजागर हो सकती है। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर मिल सकता है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग पर जाने के अवसर भी मिलेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम अवश्य करें और कुछ समय प्रकृति के समीप भी व्यतीत करें।

कर्क –
आपकी अपने काम के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी और कुछ विशिष्ट व्यक्तियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनाएगा। आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है, परंतु समय का भरपूर सदुपयोग करना आप की कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। इस समय कोई भी नई गतिविधि शुरू करने के लिए परिस्थितियां पक्ष में नहीं हैं। किसी भी तरह का महत्वपूर्ण वार्तालाप अथवा मीटिंग में कोई ऐसी बात आपके मुंह से निकल सकती है, जिसके लिए बाद में पछतावा रहेगा। व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में काम करने से आपको बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्यों को अधिक महत्व दें। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सजग रहें, कोई इंक्वायरी आदि की संभावना बन रही है। कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों तथा उनके सानिध्य में भी व्यतीत करें। विवाहेतर प्रेम संबंधों की कामना ना करें। थकान हावी रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

सिंह –
पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। कड़वे अनुभवों से सीखकर आप अपनी जीवन शैली में बदलाव लाएंगे, जो कि बेहतरीन साबित होंगे। घर में मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। ध्यान रखें कि कुछ मतलबी लोग आप से नजदीकियां बनाने की कोशिश कर सकते हैं। बहकावे में ना आएं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। अपनी बनाई हुई नीतियों पर ही कार्य करें तो बेहतर रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में हर गतिविधि अपनी निगरानी में ही करवाएं। ध्यान रखें किसी के दखल से आपके कामों में गड़बड़ हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने में आज सफल रह सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर और सुखद रहेगा। प्रेम संबंध भी और अधिक मजबूत होंगे। अत्यधिक कार्य भार की वजह से घबराहट और बेचैनी जैसी स्थिति रह सकती है। मेडिटेशन और ध्यान इसका उचित इलाज है।

कन्या –
कोई मन मुताबिक बात बनने से या किसी प्रिय वस्तु के अचानक मिल जाने से बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया विश्वास और आत्म बल को और अधिक बढाएगा तथा काम में भी मन लगा रहेगा। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्य करना आपको थका देगा और काम भी समय पर पूरे भी नहीं होंगे। बेहतर है कि दिन की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण कामों को पहली प्राथमिकता दें। समय अनुसार थोड़ा स्वार्थी भी बनें। अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली का किसी के सामने भी जिक्र न करें, वरना कोई आपको धोखा भी दे सकता है। हालांकि स्टाफ और कर्मचारियों का काम को समय पर पूरा करने के लिए उचित सहयोग रहेगा। घर परिवार में उचित व्यवस्था और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखेगा।

तुला –
वर्तमान बेहतरीन समय का पूरा सदुपयोग करें। दोपहर बाद अचानक सकारात्मक स्थिति बनेगी। आप अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अपने सभी कार्यों को क्रियान्वित करते जाएंगे। पैसे संबंधित लेनदेन करते समय किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु थोड़ी सी सावधानी से सब व्यवस्थित भी हो जाएगा। इस समय आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। मीडिया, मार्केटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए नई उपलब्धियों बन रही हैं। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग आज सावधान रहें, बल्कि कुछ समय तक गतिविधियों को स्थगित ही रखें तो उत्तम रहेगा। कोई ऑफिशियल टूर भी संभव है। पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद रहेंगे। अपना आपा ना खोएं। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की संवेदनशीलता को समझना जरूरी है। खांसी, जुकाम की वजह से कुछ हरारत रहेगी, इसलिए भरपूर आराम भी लेने की जरूरत है।

वृश्चिक –
आज पारिवारिक लोगों के साथ शॉपिंग जैसे कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। आज पारिवारिक व्यवस्था को भी उत्तम बनाए रखने में आप का प्रयास कामयाब रहेगा। घर में किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है। इस समय सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों से खुद को दूर रखें। पड़ोसियों के साथ किसी प्रकार की अनबन अथवा झगड़े जैसी स्थिति बन रही है। संतान से संबंधित कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। आज व्यक्तिगत कामों की वजह से अपने बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन चिंता ना करें फिर भी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। ऑफिस में पेपर वर्क करते समय कोई गलती हो सकती है, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच एक दूसरे के प्रति सम्मान और सामंजस्य रहेगा। सबका मिल-जुल कर काम करने से आपसी प्यार भी पड़ेगा। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कुछ अनुकूल नहीं है। कुछ चोट वगैरा लगने की भी स्थिति बन रही है।

धनु –
बच्चों को अपनी पढ़ाई के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अगर किसी नवीन वस्तु अथवा नई गाड़ी की खरीदारी संबंधी योजना बनी हुई है तो आज उस पर तुरंत अमल करें। किसी धार्मिक उत्सव में जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। कभी-कभी कोई कार्य मनोनुकूल तरीके से ना बनने की वजह से आत्मविश्वास में कमी दिखेगी। कोई अचानक अनावश्यक खर्चा सामने आ सकता है। इसलिए सभी कार्य को करते समय बजट अवश्य बनाएं। आज बिजनेस में कोई कॉन्ट्रैक्ट या सरकारी काम मिलने की संभावना है। इसलिए ध्यान अपने कार्य पर पूरी तरह केंद्रित रखें। आपको अपनी मेहनत के अनुसार भरपूर परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में कोई बोनस अथवा तरक्की मिल सकती है। कुछ समय पारिवारिक लोगों के साथ भी व्यतीत करें। इससे आपसी संबंध मधुर होंगे तथा एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना भी बढ़ेगी। ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय अपने स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को बरतने में भी लगाना जरूरी है।

मकर –
अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के कई सुअवसर प्राप्त होंगे। इसलिए किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना लाभदायक साबित होगा। दूसरों से सहायता की उम्मीद करने की बजाय अपनी काबिलियत पर ही भरोसा रखना जरूरी है। इस समय कुछ भविष्य संबंधी योजनाएं अधर में लटक सकती हैं। कोई दोस्त व रिश्तेदार आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंध में मजबूत करें तथा बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई प्रोजेक्ट निरस्त हो सकता है, जिसकी वजह से उन्हें दोबारा मेहनत भी करनी पड़ेगी। धैर्य बनाकर रखें।
परिवारजनों तथा जीवन साथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेंगी। प्रेम प्रसंग में भावनात्मक नज़दीकियां और अधिक बढ़ेंगी। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। कमजोरी और मनोबल में कमी महसूस होगी।

कुंभ –
आज रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न होने की उचित संभावना है। अपने कार्यों को पूरी मेहनत और निष्ठा से करें, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष स्थान रहेगा। कहीं यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आपके कुछ नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार ही आपके खिलाफ कुछ अफवाहें फैला सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य को आंखों से ओझल ना होने दें। व्यवसाय अथवा कामकाज को लेकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उच्चाधिकारी आपको पदोन्नति भी दे सकते हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध आपके पारिवारिक जीवन में जहर खोल सकते हैं। किसी छोटी सी पारिवारिक समस्या को लेकर तनाव रहेगा, जिसकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।

मीन –
परिस्थितियां धीरे-धीरे आप के पक्ष में हो रही हैं, लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करें। नजदीकी संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार जनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बना लेंगे। जल्दबाजी और गुस्से जैसा स्वभाव आपके बने बनाए कार्य को बिगाड़ भी सकता है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। आर्थिक दिक्कतें और परेशानियां आपके काम में आड़े आएंगी। आपकी आलोचना और निंदा हो सकती है। इस समय कार्य स्थल पर बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है। सहकर्मियों का असहयोग आपको मुश्किल में डाल सकता है। हालांकि आपको अपनी मेहनत और परिश्रम का उचित प्रतिफल हासिल होगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने वाली है। परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। युवा अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। गिरने अथवा चोट लगने की भी आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *