Tuesday, September 17, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष –
आज कुछ नए संबंध बनेंगे जो कि भाग्योदय दायक भी रहेंगे। आपकी किसी समस्या का निवारण होगा। नई योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। कुछ समय रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आर्थिक मामलों को लेकर बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। घर के वरिष्ठ लोगों के मान सम्मान का ध्यान रखें। बच्चों के साथ उनकी समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो समस्या पहले की तरह ही रहेगी। बिजनेस की गतिविधियों में बदलाव होंगे। नए काम को लेकर विचार-विमर्श होगा और उसके लिए अत्यधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। अपनी योजनाओं तथा कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें। वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। तनाव की बजाय आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। ज्यादा मेहनत और थकान की वजह से कमजोरी आ सकती है। पौष्टिक आहार लें तथा अपने आराम के लिए भी उचित समय निकालें।

वृष –
पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा घर की व्यवस्था को अनुशासित बनाकर रखने में आप कामयाब भी रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक मामलों में अपना योगदान जरूर रखें। किसी की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है। अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता से काम करने की आवश्यकता है। युवा लोग मित्रता निभाने के चक्कर में अपने खुद के काम अधूरे छोड़ेंगे। इस वजह से अपना नुकसान भी करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है, परंतु कार्य बिना व्यवधान के संपन्न नहीं होंगे, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। कंपटीशन के माहौल में अधिक मेहनत की जरूरत है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अधिकारियों से कोई दिक्कत हो सकती है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे, परंतु विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। इनकी वजह से परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। वर्तमान मौसम के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें और दिनचर्या संतुलित रखें।

मिथुन –
आज दिन भर किसी ना किसी काम में व्यस्त रहेंगे और समय अनुसार अपनी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित भी कर लेंगे। परिवार के साथ किसी भविष्य संबंधी योजनाओं आपका योगदान रहेगा और आपके विचारों की सराहना भी होगी। किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य हासिल करें क्योंकि अनुभव की कमी की वजह से संबंध खराब भी हो सकते हैं। बातचीत करते समय दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। गलत शब्दों का प्रयोग किसी को आहत कर सकता है। व्यवसाय में मेहनत ज्यादा और फायदा कम होने जैसी स्थिति रहेगी। वर्तमान समय के अनुसार संबंधी नई तकनीकों को समझना और सीखना जरूरी है। प्रोडक्शन के साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। नौकरी मे अपनी कार्यप्रणाली से अधिकारियों का मन जीत लेंगे।एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। इनका नकारात्मक प्रभाव घर की सुख-शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा कि अपने परिवार में ही खुशियां तलाशें। पेट खराब होने से कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें जन्म लेंगी। कब्ज और गैस की समस्या परेशान करेगी।

कर्क –
किसी समस्या को सुलझाने में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। सामाजिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। संतान संबंधी चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलने से कोई बड़ी चिंता दूर होगी। किसी संबंधी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है, तो मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा डॉक्यूमेंट संभालकर रखें, वरना आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान आ सकता है। इस समय व्यावसायिक गतिविधियां कुछ मन्द रहेंगी। कोई डील भी हाथ से निकल सकती है। व्यवस्था बनाने में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को कोई टारगेट हासिल करने में उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद संबंधियों तथा मित्रों के साथ गेट टुगेदर रहेगा और इससे संबंधों में भी सरसता बनी रहेगी, परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। किसी भी तरह का इन्फेक्शन अथवा एलर्जी होने पर तुरंत इलाज लें।

सिंह –
अधिकतर ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं। किसी अनुभवी तथा प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा और अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि आएगी। आप किसी तरह का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो स्थगित करें। क्योंकि वसूली करना मुश्किल होगा। भावुकता और आलस जैसे आदतों की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। आज किसी भी तरह की आवा-जाही करना धन और समय का नुकसान है। कारोबारी मामलों में चल रही परेशानियां दूर होंगी और जल्दी ही गतिविधियां सामान्य भी हो जाएंगी। कोई सरकारी मामला भी सुलझ सकता है। ऑफिशियल मामलों में किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़ें। संयम बनाकर ही रखें। हालांकि कोई पदोन्नति की भी संभावना है। सायंकाल का समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें। उमस भरे मौसम की वजह से सिर में दर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है, परंतु चिंता की कोई बात नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

कन्या –
आज आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होने वाली है। अगर कोई आपसी विवाद चल रहा है तो उसमें आपकी जीत सुनिश्चित है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी मिलेगी। स्त्रियां घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। किसी व्यक्तिगत योजना को कार्य रूप देने के लिए अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। किसी का सपोर्ट भी नहीं मिलेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। कभी-कभी आपकी कोई रूखी बात किसी को आहत कर सकती है। अनावश्यक यात्रा से भी परहेज करें। बिजनेस में व्यस्ता रहेगी। आपके कार्य करने की कोई नई तकनीक सफल रहेगी। शेयर मार्केट और तेजी-मंदी के कामों में ज्यादा निवेश न करें। नौकरी में महत्वपूर्ण मीटिंग में भी आपको बुलाया जा सकता है। कर्मचारियों के साथ विवाद में न पड़ें। घर का वातावरण सुखद रहेगा। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात होना सबको खुशी प्रदान करेगा। विवाह योग्य लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। मौसम से संबंधित कोई स्वास्थ्य की समस्या रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें तथा खान-पान भी उचित रखना जरूरी है।

तुला –
आज का दिन सफलता दायक रहने वाला है। कोई मनोनुकूल कार्य बन जाने से आप राहत महसूस करेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की बेहतरीन संभावना है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी ना करें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके मान सम्मान पर पड़ेगा। अगर प्रॉपर्टी संबंधी अथवा कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो अभी उसके हल होने की उम्मीद नहीं है। इसलिए शांति बनाकर रखना ही उचित है। कामकाज में किसी भी नई योजना को अभी कार्य रूप ना दें क्योंकि कोई खास सफलता नहीं मिलेगी। प्रतिद्वंद्वी भी आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। इस समय आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का योगदान लेना आवश्यक है। ऑफिस में व्यवस्था उचित बनी रहेगी। वैवाहिक संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाली है। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेंगी। अनियमितता की वजह से आपको पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है। मौसम के विपरीत खानपान ना लें और व्यायाम आदि में भी कुछ समय जरूर लगाएं।

वृश्चिक –
आर्थिक नजरिये से दिन अच्छा है। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। परिवार से संबंधित दायित्वों को भी आप बखूबी निभाएंगे। आपकी उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चे अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें, वरना संबंधों में कटुता आएगी और इसकी वजह से वर्तमान में भी समस्याएं उठ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा संबंधी अनुकूल परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा। कारोबार में दूरदराज की पार्टियों से संपर्क स्थापित होंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिलेगा। परंतु समय अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन भी लाने की जरूरत है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी कुछ विचार विमर्श होगा। ऑफिस में सहयोगियों से उचित सहायता मिलेगी। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर सुलभ होगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करना आपको प्रफुल्लित करेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु –
कोई रुकी हुई पेमेंट वगैरह मिल जाने से राहत रहेगी और कोई पुराना कर्जा भी उतर सकता है। आप अपने आत्मविश्वास और चातुर्य से कोई भी काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दिन ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी व्यतीत होगा। संतान से संबंधित कोई समस्या आपको चिंतित कर सकती है। इस वक्त कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उससे संबंधित पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें, अन्यथा किसी मुश्किल में फंस सकते हैं। ससुराल पक्ष के साथ विवादों में ना पड़ें, वरना रिश्तों में दरार आएगी। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित होंगी परंतु अभी मनोनुकूल परिणाम मिलने में कुछ विलंब रहेगा। कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपको नए प्रस्ताव मिल सकते हैं और इन्हें हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें और तुरंत निर्णय लें। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारियों पर वर्चस्व बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी और इससे नज़दीकियां भी बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। योगा और मेडिटेशन को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

मकर –
आज घर की सुख सुविधाओं के ऊपर अत्यधिक खर्च रहेगा, लेकिन परिवार जनों की खुशी के आगे यह खर्चे नगण्य ही साबित होंगे। आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को भी छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अपने महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स संभालकर रखें। अगर किसी प्रकार के ऋण लेने की योजना बन रही है तो उसे स्थगित रखने में ही भलाई है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें क्योंकि आपके कुछ अपने ही लोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इस समय कारोबारी मामलों में बहुत ही सजग रहने की जरूरत है। ऑफिस अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें। होटल, रेस्टोरेंट आदि से जुड़े लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकारी ऑफिस में कुछ चुनौतियां रहेंगी और उन्हें स्वीकार करने से समाधान भी निकल आएंगे। बाहरी लोगों का अपने घर परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें, इससे व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। डायबिटिक लोग भी लापरवाही ना बरतें, स्वस्थ रहने के लिए अपने खान-पान की आदतों को सुधारना जरूरी है।

कुंभ –
कई तरह की जिम्मेदारियां रहेंगी, परंतु अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें बखूबी अंजाम भी दे देंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से आप खुद को भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग किसी बात को लेकर तनाव से गुजर रहे हैं, उन्हें अनुभवी लोगों का सानिध्य सुकून देगा। चचेरे भाई-बहनों के साथ किसी वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना उचित नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। बिजनेस में बहुत अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी और उन्हें पूरा करने में कुछ ना कुछ परेशानियां भी बनी रहेंगी। धन संबंधी मामलों में किसी के साथ समझौता करना आपके लिए नुकसानदेह रह सकता है। शिक्षा तथा सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। वरिष्ठ लोगों के स्नेह और मार्गदर्शन से पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। अपच और एसिडिटी की समस्या रहेगी। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवाई का सेवन ना करें।

मीन –
किसी कार्य को पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़े, तो हिम्मत ना हारें। आपको बेहतरीन परिणाम भी मिलने की संभावना है। बच्चों के उचित व्यवहार से भी मन में सुकून रहेगा। संबंधियों के साथ फोन द्वारा संपर्क में रहें, आज उनके द्वारा आपको कई नई लाभदायक जानकारियां मिलेंगी। सकारात्मक बने रहना जरूरी है। मन में कोई दुविधा रहने की वजह से कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस जैसी स्थिति रह सकती है। घर की कोई खास वस्तु खराब हो सकती है, जिसकी वजह से बड़ा खर्चा सामने आएगा। सामाजिक गतिविधियों में भी एक्टिव होना जरूरी है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है, लेकिन कोई भी व्यावसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं हैं। युवाओं को अपने करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। जो लोग नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, उनका इससे संबंधित कार्यवाही शुरू करने का उचित समय है। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। निकट संबंधियों और मित्रों से मुलाकात का अवसर बनेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता की वजह से थकान और सुस्ती हावी रहेगी। भरपूर आराम लें तथा सकारात्मक बने रहने के लिए अनुभवी लोगों का सानिध्य जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *