Tuesday, September 17, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष –
अनुकूल समय है। रुके काम पूरे हो सकते हैं। नई योजनाएं बनाने और उन पर काम करने के लिए समय अच्छा है। सिर्फ चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका मुकाबला करें। रचनात्मक और धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र के साथ मुलाकात सकारात्मक साबित होगी। युवा लोग चल रही चिंताओं को समाप्त करने के लिए अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन अवश्य लें। भावनाओं में बहकर कुछ गलत निर्णय भी हो सकते हैं। संतान की किसी गलत गतिविधि से मन कुछ परेशान रहेगा। आपकी समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल आएगा। पूरी तरह अपने बिजनेस पर फोकस रहें। बेहतरीन संभावनाएं सामने आएंगी। व्यावसायिक उद्देश्य को लेकर कोई नजदीकी यात्रा संभव है। मार्केट में फंसी हुई पेमेंट वगैरा वसूल करने का उचित समय है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास अथॉरिटी मिलने वाली है। घर में सुख-शांति और अनुशासित माहौल रहेगा। लव पार्टनर का सानिध्य मन को प्रसन्न रखेगा। किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाएं। गिरने और चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

वृष –
आज ग्रह स्थिति आपको कुछ बेहतर देने के प्रयास में है, इसलिए अपने उत्साह में कमी ना आने दें। फोन अथवा ईमेल के माध्यम से कोई खास जानकारी मिलेगी,जो कि लाभदायक साबित होगी। आप अपनी प्रतिभा व क्षमता द्वारा हर चुनौती को स्वीकार भी करेंगे। भावुकता की बजाए प्रेक्टिकल तथा कुछ स्वार्थ की भावना अपने स्वभाव में लाएं। अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय थोड़ी दूरी बनाकर रखना जरूरी है तथा अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से भी शेयर ना करें। विद्यार्थी तथा युवा को वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना ना करें। बिजनेस की गतिविधियों में सुधार होगा। अपनी गलतियों पर विचार करें और सीख लें। किसी भी तरह की डील करते समय कागजी कार्यवाही तुरंत करें तथा फाइनेंस संबंधी गतिविधियां भी बहुत ही सावधानी से करें। ऑफिस की फाइलें तथा दस्तावेज संभालकर रखने से आप किसी मुश्किल से बच जाएंगे।
दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से बचें। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। वर्तमान मौसम के नकारात्मक प्रभाव से लापरवाह ना रहें। अपना उचित ध्यान रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

मिथुन –
अत्यधिक कार्यभार रहेगा,लेकिन हार ना मानें, क्योंकि सफलता मिलनी भी तय है। आपकी सकारात्मक सोच आपको किसी भी समस्या का समाधान निकालने की भी क्षमता प्रदान करेगी। विशिष्ट लोगों के संपर्क में आने से आप में और अधिक बेहतर सीखने और करने की दृढ़ इच्छा शक्ति भी जागृत होगी। घर के वरिष्ठ लोगों के मान सम्मान का ध्यान रखें। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त ही रखें। मन की शांति के लिए किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा। कारोबार में समान विचारधारा के लोगों से मुलाकात होने से नए तथ्यों की जानकारी मिलेगी। स्टाफ तथा सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे, जिसका असर व्यावसायिक कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट से संबंधित काम करने वाले लोगों को कानूनी विवादों से दूर रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु व्यायाम और योगा को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं।

कर्क –
अपने आसपास के लोगों के साथ मिलने का मौका मिलेगा और उत्साह भी बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त करने के लिए समय अनुकूल है। आप अपनी जीवनशैली को और अधिक प्रभावशाली बनाने का प्रयास करेंगे। रुकी हुई पेमेंट या उधार दी हुई पेमेंट हासिल करने का भी अनुकूल समय है। ध्यान रखें कि उचित समय पर किए गए प्रयासों के परिणाम भी उचित मिलते हैं, इसलिए समय की कीमत को पहचानें। उचित समय पर काम ना करने से नुकसान आपको ही होगा। पुरानी जायदाद संबंधी समस्या बढ़ सकती है, इसका नकारात्मक असर रिश्तों पर भी पड़ेगा। आज कार्यक्षेत्र में बेहतरीन व्यावसायिक योजनाएं बनेंगी। रुके मामले निपटाने के लिए भी दिन अच्छा है, लेकिन ज्यादा माल स्टॉक करने के चक्कर में पैसा न फंसाए। साझेदारी संबंधी कोई योजना पर भी विचार होगा। ऑफिस के माहौल में राजनीति रहेगी। घर तथा व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। डिनर अथवा कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। पॉल्यूशन और बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

सिंह –
मन में चल रही फालतू बातों और भटकाव से बचने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें, इससे मनोबल बढ़ेगा। संतान के करियर से संबंधित किसी समस्या का भी हल जरूर निकलेगा। घर के पेंडिंग कार्यों को भी निपटाने में सुविधा रहेगी। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय लापरवाही ना करें, धैर्य बनाकर रखें। आलस और सुस्ती जैसी आदतों पर काबू रखें। वक्त के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरूरी है। अगर घर का कोई सदस्य नाराज है, तो उसे मनाने में आपके प्रयास जरूरी हैं। बिजनेस में आसपास के लोगों से कॉम्पिटिशन की स्थिति रहेगी। दूरदराज के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की संभावना है। युवाओं को करियर को लेकर फोकस रहने की जरूरत है। सरकारी नौकरी में काम करने के तरीकों से अधिकारी खुश होंगे।
पारिवारिक सुख-शांति और सुकून बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में आप लकी रहेंगे। किसी तनाव की वजह से नींद ना आने जैसी समस्या रहेगी। गैस्ट्रिक समस्या भी बढ़ेगी। मेडिटेशन करें और कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें।

कन्या –
आपसी विवाद के चलते रिश्तों में दूरियां बन गई थीं, तो उन्हें खत्म करने के लिए अच्छा समय है। भावुकता की बजाय अपनी बुद्धि और चातुर्य से समस्याओं को बेहतर तरीके से सुलझा पाएंगे। विद्यार्थियों को मनमाफिक परिणाम मिलने से प्रसन्नता का भाव रहेगा। कुछ मामलों में आपके विचार दूसरों से दूसरों से भिन्न रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने से आपके कार्यों में विलंब आ सकता है। दूसरों की सहायता करते समय अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। बिजनेस में रिस्क लेने से नुकसान हो सकता है। सरकारी नियमों की अनदेखी न करें। हालांकि विदेशी बिजनेस में खास सफलता मिल सकती है। नौकरी में किसी वजह से बॉस की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा तथा उपहारों का आदान-प्रदान सबको रोमांचित करेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। योगा और मॉर्निंग वॉक को दिनचर्या में शामिल करना आपको स्वस्थ और चुस्त रखेगा।

तुला –
किसी भी असफलता से घबराने की बजाय अपना परिश्रम बढ़ाएं, जल्दी ही लक्ष्य तक पहुंचने में सहायता मिलेगी और स्वयं को काफी हल्का-फुल्का और ऊर्जा युक्त महसूस करेंगे। संतान के भविष्य संबंधी किसी कार्य को लेकर चल रहे प्रयासों की भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। इस बात का ध्यान रखें कि दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची हो सकती है। साथ ही कोई बड़ा झूठ बोलना भी भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों का अधिकतर समय दोस्तों के साथ गुजरेगा, जिसकी वजह से पढ़ाई में व्यवधान आएगा। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले वरिष्ठ लोगों की राय लेना ना भूलें। व्यावसायिक गतिविधियां बहुत ही मध्यम रहेंगी। किसी भी तरह का बदलाव करना फायदेमंद नहीं है। प्रॉपर्टी या किसी ऑर्डर संबंधी डील करते वक्त कागज अच्छे से जांच लें। ऑफिस में सहकर्मियों की कोई गतिविधि परेशान कर सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद बनाने में जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा। परंतु व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें। इंफेक्शन, एलर्जी जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से अपनी सुरक्षा रखना जरूरी है।

वृश्चिक –
व्यस्तता के बावजूद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संपर्क बना रहेगा। यदि लंबे समय से कोई दिली इच्छा अटकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका कार्य हल होगा। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों को मधुर बनाकर रखें। नकारात्मक बातों को तूल देना उचित नहीं है। आपसी संबंधों में इगो की स्थिति ना आने दें। यदि आप किसी भी तरह का बदलाव करने की सोच रहे हैं तो अभी उस पर और अधिक जानकारी हासिल करने की जरूरत है। इस समय बिजनेस में नई शुरुआत या जोखिम लेने के लिए दिन ठीक नहीं है। अपनी गतिविधियों पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित व्यवसाय में कोई खास डील हो सकती हैं। नौकरी में अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत व मशक्कत करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के संबंध में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। प्रेमी-प्रेमिका को कुछ समय साथ व्यतीत करने का मौका मिलेगा। तनाव की स्थिति से अपने आप को दूर रखें। इस का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

धनु –
आर्थिक नजरिये से दिन बहुत अच्छा है। अपने व्यक्तिगत कार्य को सलीके तथा व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। घर से संबंधित जिम्मेदारियों को बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से अंजाम देंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। किसी भी परिस्थिति में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। ध्यान रखें कि कोई नजदीकी संबंधी ही आपका इमोशनल इस्तेमाल कर सकता है। दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लें। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से बजट गड़बड़ा जाएगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए ज्यादा समय तय करें। बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे। नई गतिविधियों की तरफ ध्यान जाएगा। शेयर्स, स्टॉक मार्केट आदि से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिलेगी। ऑफिशियल गतिविधियां भी व्यवस्थित रहेंगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान अवश्य करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। संतुलित आचार-व्यवहार से कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। और आप स्वयं को ऊर्जावान तथा तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

मकर –
घर के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में आप की कोई समस्या हल हो सकती है। हालांकि यह समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का है। परंतु आप अपनी बेहतरीन कार्य क्षमता से समाधान भी निकाल लेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने वाली है। अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक ना करें, अन्यथा पछताना भी पड़ सकता है। अपने जरूरी कार्यों को सही समय पर निपटा लेना चाहिए। बातचीत करते समय अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें। वरना संबंधों में नकारात्मकता आएंगी। बिजनेस के नजरिये से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समय रहते समस्या भी सुलझ जाएगी। ऐसे में किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिक इंसान से आपकी मुलाकात फायदेमंद होगी। नौकरीपेशा लोग अपना काम ईमानदारी से करें और नियमों का पालन करें। वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। लव लाइफ में कुछ अच्छे पल का आनंद उठाने का मौका मिलेगा और संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें। इससे जोड़ों के दर्द आदि से राहत मिलेगी। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।

कुंभ –
आज संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ेगा और वह उत्तम भी रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए धन दायक उम्मीदें साकार करेगी तथा अधिकतर समय बाहर की गतिविधियों में व्यतीत होगा। घर के वरिष्ठ लोगों का भी मार्गदर्शन रहेगा। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटक कर व्यर्थ की बातों में अधिक लगेगा, जिसकी वजह से उनके अध्ययन में नुकसान हो सकता है। गैरकानूनी कामों में ना उलझें। इस समय किसी को भी उधार देना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कारोबार में कोई डील फाइनल करनी हो, तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें। मशीनरी व ऑयल आदि से संबंधित व्यवसाय में भरपूर मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। हर काम में पेपर संबंधी काम पूरी तरह व्यवस्थित रखें। अचानक कोई उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। डिनर अथवा कोई मनोरंजन प्रोग्राम बनाना संबंधों की कटुता को दूर करेगा। छाती से संबंधित परेशानी जैसे नजला, जुकाम से अपने आपको बचाकर रखें। आपको अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा। आयुर्वेदिक इलाज लेना भी बेहतर है।

मीन –
रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ कुछ नई गतिविधियों पर भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक संबंधों का दायरा भी मजबूत होगा। संतान से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान देने से उनकी कोई समस्या हल हो सकती है। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा पर भी जाने का प्लान बनेगा। किसी करीबी व्यक्ति की आर्थिक मदद करनी पड़ेगी, परंतु अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। शेयर्स, तेजी-मंदी आदि जैसे रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में भूलकर भी पैसा ना लगाएं। अपने ऊपर काम के अतिरिक्त दबाव की वजह से कुछ चिड़चिड़ापन भी महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल पर ही ज्यादा समय बिताएं। कर्मचारियों के बीच तनाव की स्थिति बनने से कार्यस्थल की व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। संपर्क सूत्र और मजबूत करने की कोशिश करनी पड़ेगी। ध्यान रखिए कि नौकरी में किसी अहम कर्मचारी की वजह से समस्या आएगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें। वर्तमान मौसम की वजह से इंफेक्शन और खांसी, जुकाम और गले में दर्द जैसी समस्या रहेगी। लापरवाही ना बरतें और तुरंत इलाज लें। साथ ही देसी चीजों का सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *