Sunday, September 8, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष –
दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की उचित रूपरेखा बनाने से आप सहजता से अपने कार्य निपटा लेंगे और अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों के लिए भी समय मिल जाएगा। आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। पिता का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ ना लें। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता दें। आपसी संबंधों में चल रही छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें। युवाओं को मौजमस्ती में समय बर्बाद करना नुकसानदायक हो सकता है। कारोबारी गतिविधियों में बदलाव करने का विचार है, तो धैर्य रखने की जरूरत है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहें, क्योंकि आपके कार्यों का श्रेय कोई अन्य व्यक्ति ले सकता है। ऑफिस में टीम वर्क के साथ काम करने से ज्यादा उचित परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और अनुशासित रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। अपने सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। उचित आराम अवश्य लें तथा मेडिटेशन के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।

वृष –
इस समय ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। बेहतरीन अवसर सामने आएंगे, उन्हें हासिल करने में देर ना करें। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें। अगर घर में कोई भी वाद-विवाद की स्थिति बनती है, तो आक्रोश में आने की बजाय शांति से समाधान निकालें। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर समस्या रहेगी, टीचर से मार्गदर्शन लेने में संकोच ना करें। व्यवसाय में कुछ बदलाव संबंधी योजना बनेगी। ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से चल रहे व्यवसाय में विशेष फायदा होने वाला है। छोटी-मोटी गलतियां होंगी, परंतु उससे सीख लेकर आगे बढ़ें। नौकरीपेशा लोगों को अथॉरिटी के साथ-साथ अतिरिक्त कार्यभार भी मिलेगा। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। वर्तमान वातावरण और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। इसके लिए योगा, मेडिटेशन ध्यान आदि उचित समाधान है।

मिथुन –
अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं, इससे आपको आत्मिक व मानसिक खुशी मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति के सानिध्य में आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। मुश्किल समय में अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। किसी भी तरह के राजनीति जैसे माहौल से दूरी रखें, वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल न होने पर अपना मनोबल गिरने ना दें। वाहन या मशीन से संबंधित उपकरणों का प्रयोग ध्यान पूर्वक करें, कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी और काफी हद तक कामयाबी भी मिलेगी। परंतु इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें वरना आप खुद आर्थिक समस्या में फंस सकते हैं। ऑफिशियल कार्यों के प्रति और अधिक फोकस होने की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी और घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम बुखार जैसी स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज लें तथा व्यायाम और योगा पर भी ध्यान दें।

कर्क –
अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा और कुछ नई गतिविधियों को जानने में रुचि बढ़ेगी। अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्णय रहेगा। कोई भी मुश्किल या बाधा आने पर तनाव लेने के बजाय उचित समय का इंतजार करें। किसी पर संदेह करना आपके लिए ही नुकसान देह रह सकता है। कोई भी प्रतिक्रिया करते समय स्थिति के नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य करें। बिजनेस में कुछ परेशानियां रहेंगी, लेकिन आप धैर्य और सूझबूझ से उनको सुलझा भी लेंगे। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने में जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है। अपनी योजनाओं को फलीभूत करने से पहले उसके बारे में पूरी रूपरेखा बना लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। प्रेम संबंधों के मामले में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे। सिर्फ वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।

सिंह –
व्यवस्थित दिनचर्या बनी रहेगी। किसी मित्र की मदद से पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से राहत मिलेगी। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। संतान का मार्गदर्शन करना उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने में सहयोग करेगा। संबंधों को मधुर बनाए रखने में अपना योगदान भी अवश्य दें। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना और काउंसलिंग करना जरूरी है। सोच-समझकर पैसा खर्च करें। दिन भर के कामकाज के बाद शरीर को भी पूरा आराम देना जरूरी है। बिजनेस में एक्स्ट्रा कामकाज को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन इसके मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी पारदर्शिता रखना जरूरी है। ऑफिस में बहुत अधिक मीटिंग वगैरह रह सकती है। दांपत्य संबंध सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी भी योजना बनेगी। गैस और सिरदर्द जैसी समस्या बहुत अधिक परेशान कर सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। इससे काफी हद तक स्वास्थ्य की समस्या से राहत मिल जाएगी।

कन्या –
पैसा निवेश करने की योजना है, तो इसके लिए बहुत ही अनुकूल समय है और आप अपनी परिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने में सक्षम रहेंगे। मनपसंद गतिविधियों में भी समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे मानसिक रूप से आप स्वस्थ व प्रसन्न चित्त महसूस करेंगे। युवाओं को अपने व्यक्तित्व में नयापन लाने के लिए नई-नई जानकारियां सीखनी होंगी। भाई-बहनों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। अपने गुस्से और जिद पर नियंत्रण रखें। इस समय खर्चों में बेतहाशा वृद्धि होगी। व्यवसाय में नई संभावनाएं मिलेंगी और किसी भी चुनौती को स्वीकार करना आपको फायदा ही देगा। सरकारी कार्यों को हल करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। नौकरी में कड़ी मेहनत के बावजूद परिणाम आप के पक्ष में नहीं रहेगा, परंतु हिम्मत ना हारें और प्रयत्नशील रहें। परिवार तथा बच्चों के साथ समय व्यतीत करना सबको खुशी प्रदान करेगा। लव पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। अत्यधिक जिम्मेदारियां होने की वजह से थकान रहेगी। कुछ समय एकांत तथा व्यायाम आदि के लिए भी जरूर निश्चित करें।

तुला –
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने हेतु कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो कि भविष्य में सकारात्मक भी रहेंगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ निर्णय लेंगे और उन्हें क्रियान्वित करने में सफल भी रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों की प्रति भी रुझान रहेगा। विरोधियों द्वारा कुछ मुश्किलें सामने आएंगी। अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इन से कैसे विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस समय व्यक्तिगत और व्यवसाय को लेकर किसी भी तरह का जोखिम ना लें। अपने नजदीकी लोगों से सहायता की उम्मीद रखना आपके दुख का कारण बनेगा। कार्यस्थल पर जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुरूप अनुकूल लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। पार्टनरशिप का ऑफर आ सकता है, परंतु बहुत ही सावधानी से निर्णय लेना होगा। इसलिए जल्दबाजी ना करें। ऑफिस में आपके कार्यों के अधिकारियों के बीच सराहना रहेगी। घर में किसी मुद्दे को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनाएं। गिरने या चोट लगने की आशंका है। वाहन या मशीनरी संबंधी उपकरण सावधानीपूर्वक उपयोग में लाएं।

वृश्चिक –
पिछले कुछ समय से चल रही अस्वस्थता में आज कुछ सुधार महसूस होगा और आप भरपूर एनर्जी महसूस करेंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, परंतु यह फैसले सकारात्मक ही रहेंगे। जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी लोगों से उचित मदद भी मिल सकती है। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें। अत्यधिक कार्यभार और व्यस्तता की वजह से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थी व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करें। विद्यार्थियों को अपनी टीचर की बात का पूरी तरह अनुसरण करने की जरूरत है। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। किसी भी काम में रुकावट आने पर राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना उचित रहेगा। हालांकि सहयोगियों तथा कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन को मेंटेन करके रखें। दांपत्य संबंध सुख-शांति से परिपूर्ण रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। महिलाओं को हार्मोनल संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

धनु –
अपने दैनिक कार्यों को समय पर पूरा करने से आप अपने व्यक्तिगत गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। स्त्री वर्ग के लिए आज का दिन खासतौर पर लाभदायक है। घर के अलावा अन्य कार्यों में भी उनका योगदान रहेगा। जरूरत पड़ने पर भाई-बहनों का सहयोग बना रहेगा। ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें, क्योंकि इस वजह से आप अपना नुकसान ही कर बैठेंगे। युवाओं को अपने स्वभाव तथा कार्य शैली में समय के अनुसार परिवर्तन लाना आवश्यक है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की भी आशंका बन रही है। अपने व्यावसायिक संपर्कों को मजबूत करें। इस समय लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उससे संबंधित योजनाएं बनाने तथा क्रियान्वित करने का उचित समय है। नौकरी पेशा लोगों को बहुत ही सजगता से अपने कार्यों पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने से ताजगी व ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर में भी खुशी का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ ना कुछ समस्याएं परेशान करेंगी। नियमित जांच अवश्य करवाएं।

मकर –
कई तरह के सुअवसर सामने आएंगे, लेकिन भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें। इससे अधिकतर काम समय अनुसार संपन्न हो जाएंगे और समाज और निकट संबंधियों के बीच आपका वर्चस्व बना रहेगा। बेवजह दूसरों के साथ उलझने और हस्तक्षेप करने से आपका मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकता है। सफलता जल्दी हासिल करने की कामना में किसी भी गैर कानूनी कार्य को अपने हाथ में ना लें। वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। कारोबार को लेकर समय प्रतिकूलता वाला है। व्यवस्था बनाए रखने में बहुत मेहनत करनी होगी। कंसल्टेंसी से संबंधित कार्य फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। कारोबार संबंधी कोई नया प्रयोग करने से पहले पूरी जानकारी जरूर हासिल करें। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट टुगेदर होने से खुशी भरा माहौल रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कुछ ना कुछ दिक्कत रहेंगी। हाइजीनिक रहें तथा खान-पान का भी ध्यान रखें।

कुंभ –
आज उधार दिया हुआ पैसा या कोई पेमेंट मिल जाने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। आप एक विशेष मुकाम हासिल करेंगे। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। किसी से भी अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर ना करें और ध्यान रखें,आपका गुस्सा और दूसरों पर बहुत अधिक अधिकार पूर्ण व्यवहार रखना आपको अपने नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। दिखावे के चक्कर में अपने खर्चों को बढ़ाना उचित नहीं है। शिक्षा संस्थान व बच्चों से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। मेहनत ज्यादा रहेगी। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें तथा अपनी योजनाएं सीक्रेट ही रखें। सरकारी नौकरी में मनोनुकूल कार्यभार ना मिलने से मन परेशान रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। एक्सीडेंट या चोट लगने की स्थिति बन रही है। बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।

मीन –
नई योजनाएं तथा नए उपक्रम करने का अनुकूल समय है। मामूली समस्याओं और विवादों को अनदेखा करके आगे बढ़ना आपको सफलता देगा। कुछ ऐसी सकारात्मक बात भी हो सकती है जिसकी कभी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कानूनी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें तथा अपने डाक्यूमेंट्स वगैरा व्यवस्थित रखें, वरना जुर्माना वगैरह देना पड़ सकता है। शांत और सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करते चलें। युवा वर्ग किसी असफलता की वजह से हताश और निराश हो सकते हैं। आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति द्वारा कार्यों को शानदार तरीके से पूरा करेंगे। पेंडिंग पड़े हुए काम भी सहयोगियों की मदद से संपन्न होते जाएंगे। ऑफिस में अपने कामकाज को लेकर ज्यादा गंभीर रहें। आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती है। परिवार जनों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थितियां बनेंगी। परंतु ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकलें, समय रहते सुलझाने का प्रयास करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा योगा एक्सरसाइज आदि को भी नियमित करें। वरना मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *