Tuesday, September 17, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष –
आज किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें, इससे निर्णय लेने में आसानी होगी। आपका भाग्यवादी ना होकर कर्म पर विश्वास रखना आपके लिए नई संभावनाएं भी उत्पन्न करेगा। भाई बहनों के साथ भरोसा ही रिश्ते की मजबूत नींव है। ध्यान रखें कि जल्दबाजी कोई भूल चूक भी करा सकती है। धैर्य और संयम से व्यवहार करें। कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं, जिनको पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। कुछ समय बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए भी अवश्य निकालें। बिजनेस के कामों में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने की भी पूरी उम्मीद है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। विदेशी कंपनियों में जॉब करने वाले लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। घर में सुख-शांति रहेगी। बच्चे की किसी बेहतरीन उपलब्धि से घर में उल्लास बना वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें। मानसिक और शारीरिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय प्राकृतिक वातावरण में जरूर व्यतीत करें।

वृष –
व्यवस्थित गतिविधियों में बने रहने से उत्साह रहेगा। काफी समय बाद नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी सदस्य खुशी और आनंद महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे व्यवधान दूर होंगे और कोई नया मार्ग भी प्रशस्त होगा। अभी आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम ही रहेगी। कहीं भी हस्ताक्षर करते समय पेपर वगैरा अच्छी तरह जांच लें। बच्चे अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों में कुछ बाधाएं आने की वजह से तनाव में रह सकते हैं। उनका मनोबल बनाकर रखना जरूरी है। व्यवसाय में कठोर मेहनत रंग लाएगी और बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। सहयोगियों की मदद से भी व्यवस्था अच्छी रहेगी। साझेदारी संबंधी बिजनेस में गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी अनुभवी की सलाह लेना जरूरी है। नौकरी में अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभा लेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी प्लानिंग होगी। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना जरूरी है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है।

मिथुन –
महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे तथा घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व सहयोग भी आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। महिलाएं अपने घर तथा व्यक्तिगत जीवन में अच्छा तालमेल बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे। किसी की नकारात्मक बात से मन कुछ व्यथित रह सकता है, बेहतर होगा कि फिजूल की बातों पर ध्यान ही ना दें। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप में प्रयोग में लाएं। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी भी अन्य का सहयोग ना लें, अपने कार्य खुद पूरा करने की कोशिश करें। कारोबारी मामलों में लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है। दोपहर बाद ग्रह स्थिति अनुकूल हो जाएगी, इसलिए अपने कामों की रूपरेखा पहले ही बना लें। नौकरीपेशा लोग ज्यादा काम होने से तनाव में रह सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति और व्यवस्था बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंध आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां ला सकते हैं। इसलिए इनसे दूर रहें। ब्लड प्रेशर, मधुमेह संबंधी नियमित जांच अवश्य करवाएं। इन परेशानियों से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें।

कर्क –
जिम्मेदारियां बढ़ने पर हार मानने की बजाय उन्हें पूरा करने की कोशिश करें, इससे आपका मनोबल भी बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी समस्या को आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा परिस्थितियों का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। अपनी योग्यता और कार्यप्रणाली पर ही विश्वास रखें तथा किसी की भी चिकनी-चुपड़ी बातों में ना आएं, अन्यथा अपने फायदे के लिए आपका नुकसान कर सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी लगाने से मानसिक सुकून मिलेगा। बिजनेस में योजना पूरी करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन ध्यान रखें आपकी व्यावसायिक कार्य प्रणाली लीक हो सकती है। राजकीय सेवारत व्यक्ति पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, किसी प्रकार की मानहानि होने की आशंका है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और मधुरता पूर्ण व्यवहार रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय व्यर्थ ना करें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। इस समय उनकी उचित देखभाल करने की जरूरत है।

सिंह –
आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। आप पूरी शिद्दत से उलझे मामलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। अपने काम को पूरी गंभीरता व संजीदगी से अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। आपके विनम्र स्वभाव से किसी किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटावों को आसानी से दूर कर लेंगे। अपने खाली समय का उचित सदुपयोग करें। कोई अनचाही यात्रा करने से परहेज करें क्योंकि इसके परिणाम सकारात्मक नहीं मिलेंगे। कुछ समय किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको सुकून और शांति मिलेगी। कारोबार में कई तरह की जिम्मेदारियों को निपटाने में दिन व्यतीत हो जाएगा। मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। परंतु प्रत्येक गतिविधि अपनी देखरेख में ही करवाएं। नौकरी में काफी समय से कोई रुका हुआ इंक्रीमेंट अथवा प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक व्यवस्था भी बेहतर होगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने से परिवार में तनाव रह सकता है। काम के साथ अपने स्वास्थ्य तथा आराम का भी ध्यान रखना जरूरी है। इस समय आप कुछ कमजोरी और थकान महसूस करेंगे।

कन्या –
घर में संबंधियों का आगमन होगा, प्रसन्नता के साथ रिश्ते को निभायें। कार्यों को नियमबद्ध होकर करना लाभकारी साबित होगा। किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करना आत्मिक खुशी देगा। फाइनेंस संबंधी अटका हुआ कार्य भी आज संपन्न हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्याओं को सुलझाने में दिन का अधिकतम समय लग जाएगा और इससे आपके व्यक्तिगत कार्यों में कुछ रुकावटें भी आएंगी। जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति जागरूकता बनाए रखनी है। कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था में सुधार लाना जरूरी है। बेहतर होगा अपने काम करने के तरीकों में भी बदलाव की योजनाओं पर दोबारा विचार करें। इस समय बहुत अधिक मेहनत तथा कम लाभ जैसी स्थिति बन रही है। नौकरी में तनाव हो सकता है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनाकर रखेंगे। किसी प्रिय मित्र के मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें तथा स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पूर्ण पालन करें।

तुला –
कोई जटिल और पुरानी समस्या हल होती नजर आ रही है। पारिवारिक जिम्मेदारियों से भी कुछ राहत मिलेगी। वित्तीय संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिलाप होगा। युवाओं को अभिभावकों के सहयोग से कोई निर्णय लेने में आसानी होगी। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें तथा अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों में ध्यान दें। किसी परिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और इस समय उनकी उचित देखभाल करने की भी जरूरत है। समय को व्यवस्थित करना जरूरी है। कारोबारी मामलों में अभी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। नए कामों को अंजाम देने के लिए समय ठीक नहीं है। कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। घर में संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा और आपसी विचारों का आदान-प्रदान होगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी किसी बात को लेकर मनःस्थिति विचलित रह सकती है। ध्यान मेडिटेशन इसका उत्तम इलाज है।

वृश्चिक –
दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। खुद को अपडेट रखें। कई तरह की खास जानकारियां भी मिलेंगी। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत युवाओं को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस समय अपने करियर और पढ़ाई पर बहुत अधिक ध्यान देना उन्हें सफल बनाएगा। बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना ना करें। कभी-कभी बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है जो संबंधों के लिए नुकसानदायक रहेगी। अपने गुस्से और आवेग पर भी कंट्रोल रखना जरूरी है। बिजनेस में खास फैसले होंगे, लेकिन कर्मचारियों के लिए व्यवहार नरम रखें। कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं में कुछ हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी और समय रहते समाधान भी मिल जाएगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने टारगेट को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंग स्थापित होंगे। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि इनका असर आपके करियर और पढ़ाई पर ना पड़े। ज्यादा मेहनत व परिश्रम की वजह से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसलिए आराम भी लेना जरूरी है। अत्यधिक गुस्सा करना भी स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा।

धनु –
सफलता हासिल करनी है तो, दूसरों की बातों की परवाह ना करके अपने कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। महिलाएं अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से भी मुक्ति मिलेगी। कभी-कभी आपका छोटी-छोटी सी बातों पर खीझना घर के वातावरण को खराब कर देता है। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, क्योंकि कोई चीज समय पर ना मिलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जो लोग आज इंटरव्यू या ऑनलाइन पेपर देने जा रहे हैं, वे अपने डॉक्यूमेंट पूरे रखें। कारोबार में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। जोखिम भरे कामों में समय और पैसा बरबाद ना करें। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो टालना ही उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल न करें। पारिवारिक व्यवस्था और सुखद रहेगी। किसी आयोजन में शामिल होने का भी मौका मिलेगा तथा मांगलिक कार्यों की रूपरेखा भी बनेगी। वर्तमान वातावरण के प्रभाव से बदन दर्द व थकान रहेगी। अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन से परहेज करें।

मकर –
कोई भूमि संबंधी या अन्य कोई विवादित मामला चल रहा है, तो किसी मध्यस्थता से हल हो सकता है। अनुभवी व्यक्तियों के साथ अथवा धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। आप मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे। समय का उचित प्रतिबंधन बनाए रखने के लिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों की उचित रूपरेखा बना लें। किसी की गलत सलाह पर अमल करना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। इसलिए कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा लगाना नुकसान दे सकता है। बिजनेस में किसी भी तरह का रिस्क न लें और न ही कहीं निवेश करें। थोड़ी सी सावधानी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने का प्लान है, तो समय अच्छा है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यवस्थित रहने से मानसिक तथा शारीरिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। मनोबल भी बना रहेगा।

कुंभ –
आज के दिन आर्थिक ग्राफ में सुधार आएगा। किसी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आपसी वार्तालाप द्वारा दोनों की ही कई समस्याओं का हल भी निकलेगा। साथ ही संतान से संबंधित भी कोई चिंता दूर होने से आप को राहत मिलेगी। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन बना रहेगा। किसी विशेष कार्य को लेकर मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से हिम्मत ना हारें और अपना मनोबल बनाकर रखें। कोर्ट-कचहरी संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण कार्य आज स्थगित ही रखें। कुछ समय धर्म-कर्म के मामलों में भी जरूर लगाएं। व्यवसाय में मनचाही सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों की वजह से वर्तमान कार्यप्रणाली बेहतरीन तरीके से चलती रहेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों को अत्यधिक कार्यभार की वजह से तनाव रहेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या दिनचर्या को थोड़ा अस्त-व्यस्त कर देगी। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।

मीन –
इस समय बड़ों का आशीर्वाद एक कवच की तरह काम करेगा तथा आप अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर कई परेशानियों से निजात पा लेंगे। किसी मित्र के साथ मनमुटाव चल रहा है तो उसे मधुर बनाने में आपके प्रयास कामयाब रहेंगे। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। किसी सदस्य के दांपत्य जीवन में मनमुटाव होने से चिंता रहेगी। गुस्से व क्रोध की अपेक्षा धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालना आवश्यक है। युवा लोग नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, वरना आपकी पढ़ाई और करियर में बाधाएं आएंगी। व्यवसाय कर ऑफिशियल गतिविधियों में अपना कॉन्फिडेंस बनाकर रखने से समय अनुसार उत्तम निर्णय ले पाएंगे। बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर आज उचित मुनाफा कमाएंगे तथा आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। सरकारी कार्यालय में किसी भी क्लाइंट के साथ उलझना आपको मुसीबत में डाल देगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ बिताया गया वक्त सबको प्रसन्नता देगा। प्रेम संबंध किसी गलतफहमी की वजह से टूट भी सकते हैं। एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें। तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग और ज्ञान का सहारा लें, इससे आप शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *