Tuesday, September 17, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को नए साल से पहले मिला प्रमोशन को तोहफा, 139 महिला कांस्टेबल सहित 786 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल

देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी है। सशस्त्र पुलिस के 647 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। इसके साथ ही 139 नागरिक पुलिस की महिला कांस्टेबलों को भी प्रमोशन का ताहफा मिला है, वे सब भी हेड कांस्टेबल बन गयी हैं।

श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी जवानों को बधाई दी है। हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *