Sunday, February 16, 2025
Featuredउत्तराखंड

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपना जन्मदिन सादगी के साथ अपना घर अनाथालय के बच्चों के साथ मनाया

राजभवन देहरादून :राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को अपना जन्मदिन सादगी के साथ अपना घर अनाथालय के 50 बच्चों के साथ राजभवन में मनाया। राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने इस अवसर पर ‘‘अपना घर’’ के बच्चों को राजभवन में आमंत्रित किया था।

राज्यपाल ने बच्चों के साथ अनौपचारिक संवाद किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से परिश्रम, हिम्मत, लगन और ईमानदारी के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए बडे़ लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही। राज्यपाल ने कहा कि बच्चे बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा करने के लिए ईमानदारी और मेहनत से निरन्तर प्रयास करे। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।