उत्तराखंड समेत देश दुनिया में दिखा सूर्यग्रहण का नजारा, शाम 6:00 बजे के बाद मंदिरों में हुई पूजा अर्चना, कल मनाया जाएगा भाई दूज व गोवर्धन पूजा
देहरादून: दीपावली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का संयोग 168 साल बाद देखने को मिला है। सूर्य ग्रहण प्रभावित राज्यों में आज लोगों ने अलग-अलग तरीके से इस ग्रहण को देखा जबकि उत्तराखंड में भी सूर्य ग्रहण के कारण समस्त मंदिर बंद रहे एवं आज गोवर्धन पूजा का आयोजन नहीं हुआ। भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में भी सूर्य ग्रहण को काफी लोगों ने देखा एवं इसके पल-पल के हिस्से को कैमरे में कैद किया। दिल्ली में सूर्य ग्रहण को आंशिक रूप से देखा गया जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों में सूर्य ग्रहण को देखा नहीं जा सका।
उत्तराखंड के लोगों में सूर्यग्रहण को लेकर सुबह से ही काफी उत्सुकता थी एवं ग्रहण के असर को देखते हुए गोवर्धन पूजा आज नहीं की गई। सूर्य ग्रहण का सूतक लगते हैं लगभग 2:00 बजे सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे। श्याम 5:00 बजे के बाद मंदिरों की शुद्धिकरण का कार्य शुरू हुआ एवं 6:15 बजे के बाद मूर्तियों का अभिषेक किया गया।
राजधानी देहरादून में भी सूर्यग्रहण को लेकर लोग काफी उत्सुक नजर आए और उन्होंने काला चश्मा या फिर एक्स-रे के माध्यम से सूर्य ग्रहण का नजारा किया। सूर्य ग्रहण के पश्चात मंदिरों में पुनः रौनक दिखाई दी। कल भाई दूज के पर्व के साथ ही गोवर्धन पूजा भी की जाएगी।