Thursday, October 29, 2026
राष्ट्रीय

राजधानी दिल्ली में हुआ भीषण सड़क हादसा, चार स्कूली बसों के आपस में टकराने से कई छात्र घायल

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जिसमें कई बच्चे घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के पास सोमवार को चार स्कूल बसें आपस में टकरा गईं।बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब स्टेडियम के पास एक गाड़ी और ऑटो की टक्कर हुई। इसी के चलते आसपास चल रही चार बसें आपस में टकरा गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद बच्चों को स्कूल बस की खिड़की से बाहर निकाला गया। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं। घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल(एलएनजेपी) में कराया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसा आईजीआई स्टेडियम के गेट नंबर 13 के पास हुआ है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है।