Thursday, October 22, 2026
उत्तराखंड

गंदगी फैलाने और पॉलीथिन के उपयोग पर 98 लोगों का चालान

हरिद्वार: नगर निगम की टीम ने हरकी पैड़ी, रोड़ीबेलवाला,कनखल भूपतवाला, ज्वालापुर, जगजीतपुर और मायापुर क्षेत्र में गंदगी करने वाले और पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने इस दौरान 98 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने 98 लोगों का चालान कर उनसे 33600 रूपए का जुर्माना भी वसूला। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा गंदगी करने वाले और पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।