Wednesday, October 21, 2026
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की सेक्शन 84 की शूटिंग खत्म, डायना पेंटी ने साझा की तस्वीरें

अमिताभ बच्चन की सेक्शन 84 लगातार चर्चा में हैं। इसमें निमरत कौर, डायना पेंटी और अभिषेक बनर्जी भी हैं। इसका निर्देशन रिभु दासगुप्ता द्वारा किया जा रहा है। अब सेक्शन 84 की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस खबर की पुष्टि अभिनेत्री डायना ने की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बिग बी सहित अन्य कलाकारों के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ डायना ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

डायना ने लिखा, शूटिंग खत्म। मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से विशेष यात्रा रही। मैं पहली बार अमिताभ संग काम करने के लिए बहुत उत्साहित थी। यह मेरे करियर के सबसे समृद्ध अनुभवों में से एक रहा है। इसके अलावा आखिरकार सेट निमरत के साथ घूमने का मौका मिला। यहां सबूत है कि हम वास्तव में एक ही फिल्म में हैं। सभी का धन्यवाद। अमिताभ इससे पहले पिंक और बदला जैसी कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं।