Tuesday, September 17, 2024
राष्ट्रीय

YouTube की पूर्व सीईओ सुजैन वोजश्की का निधन

नई दिल्ली- YouTube की पूर्व सीईओ सुजैन वोजश्की ने करीब 2 साल तक कैंसर से तगड़ी जंग लड़ने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 56 वर्षीय सुजैन वोजश्की ने दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस YouTube को लीड किया था। उनके निधन पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक भावुक संदेश पोस्ट किया है।

सुजैन वोजश्की की मौत की जानकारी उनके एक्स-हसबैंड डेनिस ट्रॉपर ने एक फेसबुक पोस्ट पर दी। उन्होंने लिखा, “हमने 26 साल तक पति-पत्नी का जीवन बिताया और तुम हमारे 5 बच्चों की मां हो। दो साल तक फेफड़ों के स्मॉल सेल कैंसर से जूझने के बाद तुमने इस दुनिया को विदा कह दिया है।”

सुजैन वोजश्की का निधन उनके परिवार और पेशेवर दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी नेतृत्व क्षमताओं और डिजिटल मीडिया में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।