Tuesday, October 20, 2026
अन्य राज्य

चलती ट्रेन में भिड़े आरपीएफ के जवान, फायरिंग में एएसआई समेत चार यात्रियों की मौत

मुंबई ,31 जुलाई (आरएनएस): महाराष्ट्र के पालघर में एक बड़ी वारदात हुई है। यहां जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने अपने सहकर्मी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। जीआरपी कंट्रोल के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे विरार और मीरा रोड रोड स्टेशनों के बीच हुई।
ऑन-ड्यूटी आरपीएफ के दो कांस्टेबलों के बीच हुए झगड़े में एक ने दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक कांस्टेबल और एक महिला समेत तीन अन्य यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस और आरपीएफ अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

मीरा रोड बोरीवली के बीच जीआरपी मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन में लाया गया। जानकारी के अनुसार दोनों आरपीएफ कर्मी ऑन ड्यूटी पर थे और ऑफिशियल काम से मुंबई आ रहे थे। इस दौरान आरोपी जवान ने अपनी सर्विस गन से फायरिंग कर दी।