Monday, October 26, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड पुलिस के मानवता पूर्ण कार्य को सलाम

फाटा: आज प्रातःकाल एक गाड़ी मैक्स मैखण्डा में मलबे में फंसी होने एवम उसमें डिलीवरी केस के लिए फाटा अस्पताल आने के लिए एक महिला होने की सूचना फाटा पुलिस चौकी को मिली। इस सूचना पर चौकी प्रभारी फाटा अधीनस्थ पुलिस बल सहित तुरन्त मौके के लिए रवाना होकर रास्ते में गिरे पत्थरों को स्वयं ही हटवाते हुए मौके पर पहुंचे।

पुलिस के सरकारी वाहन से महिला को फाटा अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद उनकी फंसी हुई गाड़ी भी निकलवा दी गई है। परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।