Wednesday, October 21, 2026
उत्तराखंड

लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी ने स्कूलों में 11 जुलाई का एक दिवसीय अवकाश घोषित किया

पौड़ी: जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए कल (मंगलवार) 11 जुलाई को एक दिवस का अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग द्वारा जनपद के अंतर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व भारी वर्षा का रेड अर्लअ जारी किया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार जनपद में भारी वर्षा को देखते हुए 11 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्वशासकीय व निजी विद्यालय कक्षा 01 से कक्षा 12 व समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। उन्होंने प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक, मिनिस्ट्रियल व अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालय/कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।