Friday, January 23, 2026
उत्तराखंड

प्रदेश में जंगल की जमीन से धार्मिक अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी, 60 वर्ष पुरानी मजार को किया ध्वस्त

कोटद्वार: उत्तराखंड में जंगल की जमीन से धार्मिक अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को लैंसडोन वन प्रभाग ने कोटद्वार रेंज के अंतर्गत गिवायिस्रोत की आरक्षित वन भूमि पर करीब 60 वर्ष पुरानी मजार को ध्वस्त किया। बता दें कि विगत 18 वर्षों से मोहम्मद हनीफ यहां पीर बाबा गयासुदीन औलाये करीम शाह की मजार की देखभाल कर रहा था।

वहीं, सरकारी संपत्ति पर धार्मिक स्थल तोड़ने के विरोध में कांग्रेस के विधायक डीएम से मिले। यहां उन्होंने धार्मिक स्थल तोड़ने पर विरोध जताया। देहरादून के रानीपोखरी में घमंडपुर मार्ग पर 2005- 06 में बनी पक्की बड़ी मजार पर भी सिंचाई विभाग ने जेसीबी चलाई। पुलिस प्रशासन व संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *