Tuesday, September 17, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष –
जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। नजदीकी संबंधों का स्नेह मिलेगा और उनकी बातों का अनुसरण करने से आपकी समस्या भी हल होगी। आय की स्थिति बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से आपको शांति और मानसिक सुख देगा। पुराने मुद्दे को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति भी बन रही है। हालांकि सावधानी और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। वाहन के खराब होने से अत्यधिक खर्चा हो जाएगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। बिजनेस में इस वक्त बहुत अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। मीडिया तथा कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में कोई भी खास निर्णय लेते समय सचेत रहें। ऑफिस में चल रहे आंतरिक विवादों का असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामान्य से रहेगा तथा घर का वातावरण भी सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। जोखिम जैसे कार्यों में रुचि ना लें। चोट लगने की आशंका है। वाहन भी सावधानी से चलाएं।

वृष –
आज पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की कृपा से आपकी कोई अभिलाषा पूरी होने वाली हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। परिवारिक लोगों के साथ घर संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने करियर को प्राथमिकता दें। खर्चों की अधिकता परेशान भी कर सकती है। दूसरों की मदद करने के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान दें वरना आपके कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। बिजनेस में इनकम और खर्चा दोनों में संतुलन रखें। नई योजनाओं को अंजाम देते समय उचित सोच-विचार अवश्य करें। सरकारी नौकरीपेशा लोग किसी क्लाइंट की वजह से मुश्किल में पड़ सकते हैं और कोई कार्यवाही हो सकती है।पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर की व्यवस्था को सुखद रखेगा। परिवारजनों के साथ डिनर आदि पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है।

मिथुन –
बेहतरीन ग्रह स्थिति बन रही है। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य आज सिद्ध हो जाएगा जिससे प्रसन्नता रहेगी। आपका समझदारी पूर्ण व्यवहार और उचित आचरण नुकसान को भी फायदे में परिवर्तित करने में सक्षम रहेगा। लेनदेन संबंधी गतिविधियों में भी फायदा होगा। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखने की भी जरूरत है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाएं। कुछ लोग आपका अहित करने का प्रयास करेंगे, परंतु सफल नहीं हो पाएंगे। इसलिए दूसरों की चिंता किए बिना अपने कार्यों में ध्यान दें। आपने कोई नया उद्यम या काम शुरू किया है, तो उसमें बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। मीडिया, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि से जुड़े व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना है। युवाओं का कोई रुका हुआ या लंबित पड़ा हुआ काम संपन्न हो सकता है। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से सबको प्रसन्नता रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है। योगा, प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

कर्क –
भाई या दोस्त की मदद से फंसा हुआ पैसा मिल सकता है, साथ ही कोर्ट कचहरी के मामलों में भी जीत सुनिश्चित है। आप अपनी मेहनत और योग्यता द्वारा किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर लेंगे। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिलेगा। दूसरों की समस्याओं में उलझ कर अपने कार्यों के साथ बिल्कुल भी समझौता ना करें। सफलता पाने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना पड़े तो हिचकिचाए नहीं और अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें। इस समय बच्चों का भी उचित मार्गदर्शन करना जरूरी है। वेबसाइट गतिविधियों में सुधार आएगा और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल हो जाएंगे। कारोबारी महिलाएं अपने क्षेत्र में विशेष सफलता हासिल करेंगी। ऑफिस में अपनी फाइल और डाक्यूमेंट्स किसी के हाथ में ना दें, वरना आप काम का श्रेय कोई और ले सकता है। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार घर की व्यवस्था को खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में कुछ निराशा की स्थिति रहेगी। काम के साथ-साथ अपनी दिनचर्या और खानपान को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है। अपनी रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।

सिंह –
आज कोई ऐसी खुशखबरी मिल सकती है, जिसके लिए आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई समस्या चल रही है, तो अनुभवी लोगों के सहयोग से समाधान मिलने की बेहतरीन संभावना है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। अपने व्यक्तिगत जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप ना होने दें तथा अपनी वस्तुओं की संभाल ध्यान से करें, क्योंकि चोरी होने के योग बन रहे हैं।भावनाओं में आकर कोई निर्णय ना लें तथा वर्तमान स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में लगाना मानसिक सुकून देगा। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं। अपनी टैक्स लोन आदि से संबंधित फाइलों को व्यवस्थित रखें, वरना कोई इंक्वायरी बैठ सकती है। मीडिया या फोन द्वारा बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। आपके संतुलित दिनचर्या और खानपान की वजह से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

कन्या –
ग्रह स्थिति आपको कोई खास उपलब्धि देने के लिए तत्पर है। अचानक धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी। पारिवारिक लोगों की हर छोटी मोटी जरूरत पूरा करने में आपको आनंद मिलेगा। किसी पॉलिसी आदि में भी निवेश करने का उत्तम समय है। युवा अपने भविष्य को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे। सहज तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। कुछ प्रतिद्वंद्वी आपके प्रति गलत भावना रख सकते हैं। संतान का अड़ियल व जिद्दी रवैया भी आपको परेशानी में डालेगा। कारोबारी मामलों में कड़े फैसले लेने में दिक्कत आ सकती है। ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में अभी जल्दबाजी न करें। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों से मदद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। एक दूसरे के मान-सम्मान का ध्यान रखें। प्रेम प्रसंग में मर्यादित रहें। वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। दिक्कत आने पर आयुर्वेदिक इलाज लेना उचित रहेगा।

तुला –
किसी संबंधी के साथ चल रहा आपसी मनमुटाव और वैमनस्य दूर करने के लिए आपका पहल करना सकारात्मक रहेगा। संपत्ति के बंटवारे संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता द्वारा हल करने का उचित समय है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बनने पर समय के साथ समझौता ना करें, वरना भविष्य में उसके नकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबारी गतिविधियों के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं। कुछ व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी करने का प्रयास करेंगे। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से समस्याओं का निवारण भी कर ही लेंगे। नौकरी में भी अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। मुश्किल समय में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। अचानक ही किसी निकट संबंधी का आगमन से वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। बहुत अधिक सावधानी रखें। किसी तरह का भी रिस्क लेना नुकसानदायक रहेगा।

वृश्चिक –
फाइनेंस संबंधी कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय उत्तम रहेंगे। किसी पॉलिसी आदि में भी निवेश करने के लिए बेहतर समय है। परिवार के साथ खरीदारी में मधुर समय व्यतीत होगा। हिम्मत तथा साहस के बल पर आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से निपटा लेंगे। किसी रिश्तेदारी से संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा और इसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए अपना मनोबल बनाए रखें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर ज्यादा फोकस रहें। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा और सरकारी कामों में भी सफलता मिल सकती है, लेकिन नकारात्मक लोगों से संभलकर रहें। बैंक संबंधी गतिविधियों को समय पर पूरा कर लें। नौकरी में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। परिवार जनों अथवा जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे। अस्त-व्यस्त दिनचर्या की वजह से पेट का सिस्टम बिगड़ सकता है। कुछ समय बिल्कुल ही हल्का आहार लेने का प्रयास करें और आराम भी लें।

धनु –
संतान से संबंधित पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत होगी। नजदीकी संबंधी द्वारा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर बनाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। आज आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी बनी रहेंगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। इस समय बच्चों के साथ भी उनकी समस्याओं को सुलझाने में समय देना जरूरी है। कारोबार में व्यस्तता के चलते समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन साथियों और कर्मचारियों से मदद मिलती रहेगी, जिससे व्यवस्था बनी रहेगी। इस समय नौकरीपेशा लोग प्रोजेक्ट को लेकर तनाव में रहेंगे, जिसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है। परिवारजनों तथा जीवनसाथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। मौसम के अनुकूल अपना आहार व्यवहार रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।

मकर –
रचनात्मक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून देगा। इस समय कोई भी नया अवसर मिले, तो उसे तुरंत हासिल करने की कोशिश करें, फायदा ही होगा। सामाजिक गतिविधियों के प्रति भी आपका निस्वार्थ योगदान आपको आत्मिक शांति प्रदान करेगा। आपके द्वारा कोई ऐसी गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है, जिसकी वजह से आपका नुकसान होगा। इस समय फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। साथ ही किसी भी तरह का जोखिम न लें। लेन-देन के मामलों में लापरवाही की वजह से कुछ गलतियां हो सकती हैं। व्यवसाय में आपको अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। लेकिन स्टाफ के साथ तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कतें रहेंगी। अभी आय के स्त्रोत कम ही रहेंगे। इन वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। पति-पत्नी आपसी सूझबूझ से आप जल्दी ही उपलब्धियों को हासिल करेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। उचित आराम भी लेना जरूरी है, साथ ही प्राणायाम करना आपको स्वस्थ रखेगा।

कुंभ –
समय अनुकूल है। सिर्फ कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने जज्बातों पर काबू रखें। आपकी समझदारी व सूझबूझ से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।‌ विद्यार्थियों का इंटरव्यू अथवा कैरियर संबंधी परीक्षा की तैयारी में पूरा ध्यान रहेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने की बजाए ना करना भी सीखें, वरना आपके खुद के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कुछ ऐसी गतिविधियों से भी जुड़ने की जरूरत है जहां आपको समान व्यवहार के लोगों से मिलने का मौका मिले। आलस और लापरवाही से दूर रहें। यह समय करियर संबंधी गतिविधियों के लिए अधिक अनुकूल है। अच्छे मौके भी मिलेंगे, लेकिन इस समय आय की स्थिति कुछ कम ही रहेगी। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल कह सकता है। पति-पत्नी के बीच शक और वहम की वजह से कुछ मनमुटाव रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। सकारात्मक नजरिया रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

मीन –
आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अगर कहीं निवेश करने संबंधी योजना बना रहे हैं तो उसे क्रियान्वित करने में आलस ना करें। फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण शुभ सूचना मिलेगी तथा किसी प्रिय मित्र से भी बातचीत होगी। मुश्किल समय में कोई राजनैतिक सहायता भी मिल सकती है। ग्रह स्थिति ज्यादा सकारात्मक नहीं है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं क्योंकि इस समय नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। बिना किसी अनुभव के कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परहेज करें। घरेलू जिम्मेदारियों को निभाना आपका कर्तव्य है। कारोबारी मामलों में स्थिति अभी यथावत ही रहेगी परंतु वर्तमान स्थिति को देखते हुए धैर्य और संयम रखना ही उचित है। किसी नए कार्य को लेकर बनाई गई योजना लंबित हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग अपना टारगेट पूरा करने में समर्थ रहेंगे। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। छाती में जलन और गैस की दिक्कत रह सकती है। फलों आदि का अधिक मात्रा में सेवन करें, संतुलित आहार लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *