Saturday, July 27, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष: मन मस्तिष्क का संतुलन रखना आपको निर्णय लेने में सहायता करेगा। दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखते समय बजट का भी ध्यान रखें। इससे निश्चित ही आप कामयाब होंगे। रिश्तेदारों के साथ भी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। पारिवारिक अथवा सामाजिक समस्याओं में आपकी मध्यस्थता उनके लिए अनुकूल साबित होगी। इस समय आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आएंगी, परंतु तनाव ना लें। जल्दी ही समस्या का हल भी मिलेगा। खर्चों पर अंकुश लगाना कठिन होगा। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहना बहुत जरूरी है। बेहतर होगा अपने काम करने के तरीकों पर फिर से विचार करें। हालांकि अभी की गई मेहनत के नतीजे आने वाले दिनों में सफलता दायक रहेंगे। इस समय कार्यस्थल पर अधिकाधिक समय देने की कोशिश करें। कुछ समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करने से मन में सुकून और खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। स्वास्थ्य के प्रति बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है।

वृष: आपके प्रयासों से अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पुरे होते जाएंगे। अपनों का साथ और समय की अनुकूलता आपके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएंगे। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से मानसिक और आत्मिक सुकून बना रहेगा। आपकी ही लापरवाही की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावटें भी आ सकती हैं। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें। इस समय बाहरी गतिविधियों में बिजी होना समय और पैसे की बर्बादी ही है। बिजनेस में कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन अपने कामों को योजना बनाकर करते जाएं। परिस्थितियां जल्दी ही आपके अनुकूल हो जाएंगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और खुशहाली भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं। मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या रखें। खांसी-जुकाम तथा गले संबंधी किसी भी परेशानी को लापरवाही में ना लें।

मिथुन: सकारात्मक लोगों और गतिविधियों में ध्यान देने से आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के करियर संबंधी समस्याओं को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। रहन-सहन में सुधार आएगा। किसी भी तरह की यात्रा या आवाजाही को स्थगित रखें और ज्यादा मेल मिलाप से भी परहेज करें। रिश्तेदारी से संबंधित कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है। गुस्सा और आवेश हावी ना होने दें। जोखिम पूर्ण कार्यों से भी दूर रहें। बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान दें। दूरदराज की पार्टियों से संपर्क बनाने से फायदा होगा। व्यवसाय संबंधी एडवर्टाइजमेंट की भी जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का जल्दी ही कोई मन मुताबिक कार्य संपन्न हो सकता है। निजी जीवन में सुख-शांति और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। तनाव की वजह से अपने अंदर ऊर्जा और आत्म बल कमजोर महसूस करेंगे। मानसिक सुकून और स्थिरता बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि बहुत जरूरी है।


कर्क: इस समय ग्रह स्थिति आज के लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलेगी। जिम्मेदारियों को बोझ समझने पर वे और अधिक भारी लगेंगी इसलिए सहजता से आगे बढ़ते रहें। कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो किसी योग्य व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। मन में नकारात्मक विचार आपकी नींद को भी प्रभावित करेंगे। बिजनेस में सक्रियता और सतर्कता रखने से व्यवस्था उचित रहेगी। दूरदराज के क्षेत्रों से भी उचित संपर्क स्थापित होंगे। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, वरना आपके साथ धोखा हो सकता है। ऑफिस का माहौल शांति पूर्ण रहेगा। परिवार में आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु अत्यधिक सर्दी और पॉल्यूशन से अपना बचाव अवश्य रखें।

सिंह: आज दिन बहुत ही व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में मधुर समय व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं रहेगा। मन पर नियंत्रण रखने की वजह अपनी इच्छाओं को पूरा करने का भी प्रयास करें। सामाजिक तथा सोसाइटी की गतिविधियों में अपना योगदान देने से संपर्क का दायरा बढ़ेगा तथा कुछ नए अनुभव भी मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। परिस्थितियों के अनुरूप ही अपनी कार्यप्रणाली रखें। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। इस समय आंतरिक सुधार या स्थान में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक ही रहेगा। ऑफिशियल यात्रा को आज स्थगित कर दें। घर परिवार के प्रति आपका सहयोग संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। दोस्ती में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। वर्तमान मौसम की वजह से खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


कन्या: घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। कई मुद्दों पर विचार विमर्श होगा और समाधान भी निकलेंगे। कुछ समय से आप अपने जिस कार्य के प्रति प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं। अच्छे अवसरों को समय पर भुनाने का प्रयास करें। परंतु वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें, वरना थोड़ी सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। अपने अहम और गुस्से को सकारात्मक रूप में उपयोग करें। मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान रखें। अति उत्साहित होकर काम करने से बचें क्योंकि धैर्य और सक्रियता बनाए रखने से काम समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन भी कार्यभार संभालना पड़ सकता है। दांपत्य सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का साथ सुकून और खुशी देगा। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण बने रहेंगे।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच जरूर करवाएं।

तुला: ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव हो रहा है। आप अपने कर्म और पुरुषार्थ द्वारा अपनी उपलब्धियों को हासिल कर लेंगे। युवा वर्ग भी आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करें, निश्चित ही उचित सफलता मिलेगी। दोपहर बाद कोई प्रतिकूल समाचार मिलने की वजह से विचलित और निराशा जैसी स्थिति रहेगी। धैर्य और संयम बनाए रखें। रुपए-पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें तथा खर्च करते समय बजट पर भी ध्यान रखें। बिजनेस संबंधी कोई नई जानकारी मिले तो उस पर तुरंत ध्यान दें और अमल करें। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। इस समय किसी तरह के तनाव या नुकसान होने की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से आप कोई खास निर्णय लेने में असहजता महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं। पिछले कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी।


वृश्चिक: आर्थिक उन्नति का कोई अवसर मिलेगा तथा मन मस्तिष्क में संतुलन बनाकर आप बेहतरीन तरीके से कोई भी निर्णय ले लेंगे। आपसी संबंधों में भी पुनः मधुरता आएगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, आज उसके वापस मिलने का उचित अवसर है, इसलिए प्रयासरत रहें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। वरना इससे आपका आज भी तनाव पूर्ण हो जाएगा। महिलाएं विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें, अन्यथा किसी प्रकार की बदनामी हो सकती है। व्यवसाय में अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। अपने व्यावसायिक स्थल पर उनका हस्तक्षेप भी ना होने दें। अजनबी लोगों के साथ डील करते हुए सचेत रहें। कोई ऑफिशियल यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी और रहन-सहन भी और अधिक अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद होने से दूरिया आ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना आपकी स्वास्थ संबंधी परेशानियों को बढ़ा सकता है। ध्यान रखें कि स्वास्थ्य अच्छा होने पर ही अपनी गतिविधियों को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

धनु: किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद और सलाह से पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण तथा सोच आपको घर तथा व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगी। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल गिरने ना दें बल्कि उचित समय का धैर्य से इंतजार करें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, वरना अकारण ही लोगों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर जोर-शोर से कार्य शुरू होगा। कुछ नए उपक्रमों और योजनाओं की भी जरूरत है। अतिरिक्त कार्यभार की वजह से थकान रहेगी, परंतु इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। ऑफिस के कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। परिवार से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी। हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी-जुकाम रह सकती हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।


मकर: समय मेहरबान हो तो सभी गतिविधियां बेहतरीन तरीके से होती जाती हैं। इस अच्छे समय का सम्मान करें। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझ जाएगा। अपनी भावना और उदारता जैसी कमजोरियों पर भी विजय पाना जरूरी है, क्योंकि इस वजह से कुछ लोग आपका नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही फिजूलखर्ची में भी कटौती करें। व्यवसाय में अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उन पर ध्यान दें। लापरवाही की वजह से कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। रुपए-पैसे संबंधी नुकसान हो सकता है। अभी व्यवसाय में कोई नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी का उम्मीद से अधिक सहयोग रहेगा और आपसी तालमेल से उचित व्यवस्था भी बनी रहेगी। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं, परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

कुंभ: दिन की शुरुआत में ही फोन अथवा मीडिया के माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों को अपनी पढ़ाई अथवा करियर से संबंधित समस्याओं का कोई समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी। आर्थिक दृष्टि से अभी समय अनुकूल नहीं है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें, वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। भूमि या वाहन संबंधी लोन लेने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें। दिखावे के कारण खर्चों पर अंकुश लगाना थोड़ा मुश्किल लगेगा। व्यापार में विस्तार के लिए कुछ नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। बेहतर नतीजे भी सामने आएंगे। सेल्स टैक्स, जी एस टी आदि से जुड़े काम जल्दी पूरे कर लें। अच्छे अवसर मिलने पर ज्यादा सोच-विचार करना उचित नहीं है। पारिवारिक समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। विवाहेत्तर प्रेम संबंध आपकी दिक्कतों को और अधिक बढ़ा सकते हैं। मौसम के अनुकूल दिनचर्या और खानपान रखें। वायु तथा पेट से संबंधित दिक्कतें रहेंगी।


मीन: जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ था उसे पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में आपको आनंद आएगा। समय मेहरबान हो तो हर गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से होती जाती हैं, और ऐसा ही आजकल आपके साथ हो रहा है। व्यर्थ की बातों में अपना समय ना लगाकर क्रिएटिव बने रहें। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करना आपको खुशी देगा। आलोचना या निंदा जैसी बातों से दूर रहें। कई बार जल्दबाजी तथा अति उत्साह में बना बनाया काम बिगड़ सकता है। व्यवसाय में अति उत्साहित होकर कोई निर्णय लेने से बचें, साथ ही इस समय अधिक मेहनत व परिश्रम की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से निजी जीवन खुशहाल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में पड़कर आप अपना नुकसान ना करें। लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य खराब होने में आप खुद जिम्मेदार रहेंगे। सजग रहें, सचेत रहें और स्वस्थ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *