Thursday, October 29, 2026
Uncategorized

चीन में नौका पलटने से नौ लोगों की मौत, छह अन्य लापता

बीजिंग-दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत की एक नदी में एक नौका पलटने से उसमें सवार कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य लापता हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने रविवार को खबर दी कि यह दुर्घटना शनिवार को लियुपनशुई शहर की जांग्के नदी में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजकर 50 मिनट पर हुई।

इस नौका में 40 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी। प्राधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि नौका में कितने लोग सवार थे जिनमें से अधिकतर विद्यार्थी थे। अभी तक नौ शव बरामद किए गए हैं। नवीनतम प्राप्त जानकारी के मुताबिक नदी से 40 लोगों को बचाया गया।

शिन्हुआ के मुताबिक बचाव अभियान में 17 टीमों और 50 नौकाओं को लगाया गया है। इसके साथ ही हादसे की वजहों का भी पता लगाया जा रहा है।