Friday, October 23, 2026
उत्तराखंड

दुकान से नगदी चोरी कर रहे दो युवकों की हुई गिरफ्तारी

हरिद्वार: दुकान में घुसकर गल्ले से नगदी चोरी कर रहे दो युवकों को दुकानदार ने पकड़ लिया। दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। पुलिस के मुताबिक घटना सिडकुल क्षेत्र की है। सलेमपुर महदूद निवासी किरणपाल सिंह ने शिकायत देकर बताया कि उनकी डेंसो चौक के पास दुकान है। दोपहर में दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे। जबकि दुकानदार दुकान के सामने खड़े थे। दोनों ने मौका पाकर दुकान के गल्ले से नगदी चोरी कर ली।


यह देख दुकानदार ने शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। सिडकुल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह तनवार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम वरुण कुमार निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद, शिवकुमार निवासी सभचंदपुर बिजनौर हाल मीनाक्षी पुरम कालोनी बताया है।