Friday, October 30, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का किया अवलोकन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है की जिन लोगों ने अभी बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। इसके लिए नियमित कैम्प लगाए जायेंगे। एक बार फिर कोरोना ने प्रदेशभर में अपनी दस्तक देना शुरु कर दिया है। ऐसे में सभी को सावधान व सुरक्षित रहने की पूरी- पूरी आवश्यकता है।

सीएम धामी ने सभी प्रदेश वासियों से अपील कि है कि सभी कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करें। अपने व अपने परिवार की सुरक्षा का जिम्मा उठाते हुए कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करें। सभी को सावधानी बरतने की पूरी आवश्यकता है। एक बार फिर कोरोना के वापस लौट जाने से सभी में दहशत जैसे हालत पैदा हो रखे है।