Tuesday, September 17, 2024
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए लगाया अपने सरकारी आवास पर जनता-दर्शन

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता-दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण हेतु संंबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

सीएम ने लोगों के पास जाकर सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी एक-एक करके सबके पास खुद गए और सभी की समस्याओं को विस्तार से जाना। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने प्रार्थना पत्रों को विषयानुसार प्रशासन व पुलिस के अफसरों को हस्तगत करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को इलाज के लिए भरपूर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं भूमि और संपत्ति विवाद के मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *