Sunday, October 25, 2026
उत्तराखंड

Sharadiya Navratri 2022: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह (CM Dhami) ने शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर विधि विधान से किया कन्‍या पूजन

देहरादून: नवमी के दिन मंगलवार को उत्‍तराखंड भर में मां दुर्गा के नौ स्‍वरूपों की पूजा अर्चना का दौर जारी रहा। इस क्रम में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी मुख्‍यमंत्री आवास में कन्‍या जिमाई और उनका आशीर्वाद प्राप्‍त किया।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता मां सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।

सिद्धपीठों में धूमधाम से किया गया नवमी पूजन

नवरात्रि के अवसर पर उत्‍तराखंड के सिद्धपीठों में नवमी पूजन धूमधाम से किया गया। बाजारों में भी खूब चहल-पहल दिखी। मंदिरों व घरों में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया और जौ की हरियाली को प्रसाद के रूप में वितरित किया।