Friday, October 23, 2026
उत्तराखंड

मोहिनी रोड स्थित एक घर में किराएदार की हत्या होने से मचा हड़कंप

देहरादून: देहरादून में गुरुवार दोपहर मोहिनी रोड स्थित एक घर में हत्या की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक घर के कमरे में किराएदार की लाश बोरे में बंद मिली। कमरे का दरवाजा 24 दिसंबर से बंद था। मकान मालिक को जब कमरे से बदबू आई तक हत्या का राज खुला।


मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर लाश को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़के की शिनाख्त अशरफ निवासी नजीबाबाद के रूप में हुई है। वह कुछ महीनों से फंड इकट्ठा करने का बिजनेस चलाता था। जिसके लिए वह देहरादून में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बाकी मामले की जांच की जा रही है।