Saturday, July 27, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष : दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में उसे पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको उच्च अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो जल्द से जल्द उसे चुकाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत के मामले में दिन ठीक रहने वाला है।

वृषभ : अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ समय से आपके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल रही है तो एक बार फिर आपकी वापसी हो सकती है। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर अपनी स्थिति मजबूत करने में कामयाब रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से आपको तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें।

मिथुन : व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि लंबे समय से आपकी कोई डील अटकी हुई है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। आप इसी तरह से परिश्रम करते रहें। पैसों से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके बीच कहासुनी हो सकती है। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।

कर्क : आज आप दान धर्म के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप कुछ जरूरतमंदों की मदद करेंगे। इसके अलावा आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस का सख्त रवैया आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपके मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आ सकता है। व्यापारियों को जल्दबाजी में कोई भी गलत निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। जरूरत से ज्यादा सख्त होने से बचें। सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।

सिंह : अगर आप नया मकान, भूमि आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लेने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आपका वह काम पूरा कर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की कोशिश करें। आपका उग्र स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन व्यस्त रहने वाला है। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है।

कन्या : कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। हालांकि जिम्मेदारियों का बोझ आप पर बढ़ सकता है। ऐसे में इसके लिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों को लेकर आज किसी से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको तले भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करना होगा नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

तुला : अजनबी लोगों से अपने मन की बात साझा करने से बचें नहीं तो वे आपका फायदा उठा सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो हो सकता है आज आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहे। ऐसे में आपको एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की आवश्यकता है, नहीं तो आपसे कई गलतियां हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। कारोबार में भी बढ़त देखने को मिलेगी। सेहत की बात करें तो सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।

वृश्चिक : घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आज आप अपनों के लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आज आप उसे सही समय पूरा कर पाएंगे। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और जल्द ही इसका फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को उधार लेन-देन करने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

धनु : अगर आप व्यापारी हैं और आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या और बढ़ सकती है। आप धैर्यवान रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर के नियमों का पालन सख्ती से करने की आवश्यकता है। आपकी लापरवाही आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवन साथी के साथ आपसी संबंध बेहतर होगी। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको उनका सहयोग मिलेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।

मकर : पैसों की स्थिति में सुधार आएगा और आज आप कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। दफ्तर में आज अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। आज बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की सलाह दी जाती है। आप अपना छोटा से छोटा काम भी बिना किसी गलती के पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। संतान से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको हाथ या पैर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

कुंभ : काफी दिनों बाद काम का बोझ कुछ कम रहने से आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपके कोई मित्र आज घर पर दावत के लिए भी आ सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन दिखावे में न रहे अन्यथा मुश्किल हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको जमकर मेहनत करने की आवश्यकता है। आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन : रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि संभव है। दफ्तर में आपको ओवरवटाइम करना पड़ सकता है। अचानक आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्य दिए जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके हाथ बड़ी सफलता लगेगी। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें नहीं तो आपको चोट लग सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *