Friday, October 30, 2026
राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में हुआ दर्दनाक हादसा, मंदिर के गुंबद से टकराकर प्लेन हुआ क्रैश

मध्यप्रदेश: रीवा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। रीवा के उमरी में एक ट्रेनी प्लेन मंदिर के गुंबद से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई, जबकि एक प्रशिक्षु पायलट गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुंबद से टकराने के बाद प्लेन के परखच्चे उड़ गए और फिर उसमें विस्फोट के साथ भीषण आग लग गई।


प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। उमरी हवाई अड्डे में फाल्कन एविएशन एकेडमी का प्लेन छात्रों को प्रशिक्षण देता है।