Saturday, July 27, 2024
उत्तराखंड

पौड़ी कोटद्वार मोटरमार्ग में दर्दनाक हादसा, दो लोगों की हुई मौत, एक गंभीर रुप से घायल

पौड़ी: पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर कार में सवार होकर पौड़ी से एक परिवार के 3 लोग दिल्ली जा रहे थे। जहां कार अचानक राजमार्ग पर गाड़का महर गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह पौड़ी कोटद्वार हाईवे पर पैडुल में गाड़का महर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पौड़ी से दिल्ली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में जहां दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई है। दुर्घटना में वीर सिंह पंवार(62) पुत्र कोतवाल सिंह ग्राम बुंरासी तहसील पौड़ी निवासी और वीरा देवी(60) पत्नी सोबन सिंह गुसाईं ग्राम डुंगी तहसील पौड़ी की मौत हो गई है। जबकि सुनीता पंवार (58) पत्नी वीर सिंह पवांर गंभीर रुप से घायल हो गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *