Tuesday, July 28, 2026
उत्तराखंड

ऑरेंज अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, 9 जुलाई को देहरादून के सभी स्कूल रहेंगे बंद

आईएमडी की चेतावनी के बाद डीएम का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मौसम विभाग ने 09 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों, जलभराव और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।