Sunday, October 11, 2026
उत्तराखंड

गैरसैंण में बजट सत्र के लिए आज से विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी होंगे रवाना

शनिवार से कर्मचारी गैरसैंण के लिए रवाना होंगे। भराड़ीसैंण में अनावश्यक भीड़ न बढ़े इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी उपलब्ध नहीं कराने का फैसला लिया है। इस बार विधानसभा सत्र के लिए अधिकारियों की भी रोटेशन में ड्यूटी लगाई है, जिससे भीड़ बढ़ने से व्यवस्था प्रभावित न हो।