Saturday, July 27, 2024
उत्तराखंडराशिफल

आज का राशिफल

मेष : दिन की शुरुआत में व्यर्थ कामों में वक्त बर्बाद हो सकता है। परिस्थिति जितनी नकारात्मक दिख रही है, उतनी नकारात्मक नहीं है। निश्चिंत होकर केवल अपने कामों पर ध्यान दें। जो लोग आपका नुकसान करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें पराजित कर पाना संभव हो सकता है। करियर से जुड़ी योजना बाहरी लोगों को न बताएं। एक-दूसरे के साथ चल रहे मतभेद विवाद में बदल सकते हैं। विवाह संबंधी निर्णय तय होने से परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है।

वृषभ : जीवन में नयापन लाने की कोशिश करें। एक जैसे काम और एक जैसी दिनचर्या की वजह से उत्साह खत्म हो सकता है। दूसरों की आलोचनाओं की वजह से भावनात्मक तकलीफ हो सकती है। लोगों की अपेक्षाओं का बोझ खुद पर न बनने दें। विद्यार्थियों को अपने प्रयत्नों के जरिए लाभ हो सकता है। पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों पर सोच-विचार जरूर करें। कफ की तकलीफ बढ़ सकती है।

मिथुन : कुछ बातें आपके मन के विरुद्ध हो सकती हैं। फिर भी अपने निश्चय पर डटे रहें। तय की गई योजना पर काम करना आपके लिए संभव हो सकता है। काम करें, फल की इच्छा न रखें। आपके प्रयत्न सफलता दिला सकते हैं, हालात बदलाव हो सकता है। विदेश में काम का विस्तार करना आपके लिए संभव हो सकता है। आपके द्वारा चुने गए पार्टनर के लिए कई लोगों विरोध कर सकते हैं। सिर दर्द की समस्या बढ़ेगी।

कर्क : अनजाने डर की वजह से काम में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। खुद में बदलाव करने की कोशिश करनी पड़ सकती है। अपने आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएं। व्यक्तिगत जीवन बदल सकता है। जिन लोगों ने आपके साथ गलत बर्ताव किया है, उनके लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। फिलहाल क्रोध से बचना होगा। काम संबंधी चिंता हो सकती है। अपने काम को सफल बनाने के लिए कई लोगों से मदद मिल सकती है। अपनी गलतियों का एहसास होगा, इस वजह से रिलेशनशिप में सही बदलाव हो सकता है। एंग्जाइटी हो सकती है।

सिंह : किसी एक बात पर टिके न रहें। खुद के लिए चिड़चिड़ापन हो सकता है। अपनी चंचलता पर काबू बनाए रखें। किसी एक काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज कोई जरूरी काम पूरा नहीं होगा, इस कारण खुद के लिए नाराजगी हो सकती है। अपनी तुलना दूसरों के साथ करने की वजह से काम से ध्यान हट सकता है। पार्टनर के साथ विवाद हो सकते हैं। आप गलत बातें न कहें। एसिडिटी और गैस की तकलीफ बढ़ सकती है।

कन्या : फिलहाल भविष्य के बारे में विचार न करें। वर्तमान से जुड़ी बातों पर ध्यान दें। अपेक्षा के अनुसार लोगों से मदद न मिलने से नाराजगी हो सकती है। महत्वपूर्ण बातों के लिए अन्य लोगों पर निर्भर न रहें। कुछ लोगों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। आपके जीवन में दूसरों की दखलंदाजी बढ़ सकती है। विदेश संबंधी काम रुकेंगे, लेकिन इन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रभावशाली व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। इस कारण कुछ दिनों के बाद अपेक्षित लाभ मिलेगा। निर्णय लेने से पहले पार्टनर के साथ चर्चा जरूर करें। आंखों की जलन तकलीफ का कारण बन सकती है।

तुला : कई प्रयत्नों के बाद जिन कामों में आपको प्रगति प्राप्त हुई है, उनमें स्थिरता लाने की कोशिश करें। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर ही करें। अपनी परिस्थिति के लिए अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराएंगे तो विवाद हो सकता है। जिन लोगों का साथ प्राप्त हो रहा था, वह मिलना बंद हो सकता है, इस कारण अकेलापन बढ़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को काम संबंधित बड़ा टारगेट मिल सकता है। यदि आप इसे पूरा करते हैं तो जल्द ही बढ़ोतरी मिल सकती है। काम पर ध्यान बनाए रखें। पार्टनर के साथ मतभेद खत्म करने की कोशिश करें। कमर में जकड़न हो सकती है।

वृश्चिक : जब तक आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार नहीं होता है, तब तक किसी भी नए काम में निवेश न करें। पैसों से संबंधित अधिकतर निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। इसलिए जिस निर्णय में कम रिस्क है, केवल उस पर ध्यान दें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय के कारण परिवार में चिंता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हटने की वजह से बड़े अवसर हाथ से निकल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में बढ़ रहा उतार-चढ़ाव और नाराजगी दूर करने के लिए पार्टनर्स एक-दूसरे को वक्त दें। थायराइड बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

धनु : कोई निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों के साथ चर्चा जरूर करें। पिछली गलतियां बार-बार दोहराने से नुकसान हो सकता है। परिस्थिति को आप केवल खुद के नजरिए से देख रहे हैं, अन्य लोगों का पक्ष समझना रहेगा। ये बात आपकी समस्याओं को कम कर सकती है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया काम मिल सकता है। परिवार में किसी व्यक्ति का विवाह तय हो सकता है। इंफेक्शन की वजह से तकलीफें बढ़ने की संभावना है। उपचार केवल डॉक्टर से ही लें।

मकर : अपने काम में आप पारंगत हैं और जिन कामों में आप कमजोर हैं, उनका अवलोकन करके ही कोई बड़ी जिम्मेदारी स्वीकार करें। बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवन में डिसिप्लिन और फोकस बनाए रखें। परिचित व्यक्ति से मिली मदद के कारण अटकी हुए कामों को आगे बढ़ाना संभव होगा। अपने काम में रुचि कम क्यों हो रही है और किन बातों की तरफ आप आकर्षित हो रहे हैं, ये जानकर जरूरी बदलाव करें। पार्टनर से छुपाई गई बातों के कारण विवाद हो सकता है। साथ में एक-दूसरे के ऊपर रखा हुआ भरोसा टूट सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

कुंभ : काम की जानकारी होने के बाद भी खुद में बदलाव न करने से नुकसान हो सकता है। तनाव की वजह से सेहत भी खराब हो सकती है। परिस्थिति आपके खिलाफ नहीं है, लेकिन आपके गलत काम के कारण समस्या बढ़ सकती है। अपनी जिम्मेदारी और काम के लिए गंभीर रहें। प्रतिस्पर्धी से मिल रहे अवसर पर नजर रखें। दूसरों के प्रयत्नों पर ध्यान रखें और अपने काम में जरूरी मेहनत करें। किसी गलत बात का पार्टनर पर इल्जाम लगाने से पहले परिस्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त करें।माइग्रेन की तकलीफ होगी।

मीन : समय और पैसा दोनों का उपयोग ठीक से करें। कुछ कामों में पैसों को महत्व देकर लोगों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। गलत व्यवहार के कारण एक-दूसरे के लिए नाराजगी हो सकती है। दूसरों के साथ संबंध बनाए रखना इस समय कठिन है, लेकिन संयम से नुकसान को टाल सकते हैं। नौकरी करने वालों को मनचाहा प्रोजेक्ट मिल सकता है। पार्टनर के साथ चल रहे विवाद के कारण रिश्ता टूट सकता है, इसलिए विवादों से बचें। सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। छोटी तकलीफ भी बड़ी बीमारी में तब्दील हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *