Tuesday, September 17, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष –
दिन की शुरुआत सुखद होगी और दिनभर चिंता मुक्त रहेंगे। वित्तीय योजनाओं संबंधी गतिविधियों पर अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें। आय के साधनों में भी सुधार आएगा। घर की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए कुछ ठोस नियम भी बनाएंगे।कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर भी मन अनियंत्रित हो सकता है, इसलिए संयमित व्यवहार रखें। बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इस समय यात्रा करने के उचित समय नहीं है।पार्टनरशिप संबंधी कारोबारियों के लिए समय लाभप्रद है, लेकिन कोई भी बड़ी डील करने से पहले सभी पहलुओं पर उचित सोच विचार अवश्य करें। व्यवसाय में आज कोई नई योजना या नया काम कामयाब नहीं रहेंगे, इसलिए जैसा चल रहा है उसी में धैर्य रखें। नौकरी में किसी सहयोगी से मनमुटाव होने की स्थिति बन रही है। घर में सभी सदस्यों के बीच प्रेम पूर्ण व्यवहार रहेगा तथा रिश्तेदारों से भी मिलना-जुलना होगा। युवाओं की मित्रता प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा, सिर्फ रक्तचाप संतुलित रखने की जरूरत है। मानसिक सुकून और शांति के लिए मेडिटेशन योगा का सहारा लें।

वृष –
किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहें, इससे आसानी से समस्याओं का हल पा लेंगे। अगर घर में रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है,तो उसमें वास्तु के नियमों का अवश्य प्रयोग करें। साथ ही व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। कोई कानूनी नियम का उल्लंघन करने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं और जिसकी वजह से थाने आदि के चक्कर लगने की भी आशंका है। युवा वर्ग अपने किसी कार्य में असफलता मिलने पर घबराने के बजाय पुनः प्रयास करें। किसी भी कार्य में अंतिम निर्णय वरिष्ठ लोगों का ही रखें। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें। धोखेबाजी हो सकती है। नियम कानून का पालन करते हुए। अपने काम व्यवस्थित रखें, हालांकि महत्वपूर्ण काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। इस समय आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। ऑफिस में बॉस द्वारा मिली हुई जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएं। पति-पत्नी के एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार से घर की व्यवस्था भी सुखद बनी रहेगी। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर बहुत ही गंभीर रहेंगे। खान-पान के प्रति लापरवाही की वजह से लिवर संबंधी परेशानी आ सकती है।

मिथुन –

जोखिम वाले कामों पर फोकस ना करने से आप कई तरह की समस्याओं से बच जाएंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। किसी भी विषम परिस्थिति में आपका आत्मविश्वास बनाकर रखना आपके विघ्नों को दूर करेगा। इस समय की गई कोई जरूरी यात्रा बहुत ही सार्थक परिणाम देने वाली है। पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपके खुद के महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकते हैं। अपने भविष्य संबंधी किसी भी जिम्मेदारी को टालने की कोशिश ना करें। संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। कारोबार में आलस्य के कारण कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। अपने बजट का प्रबंध ठीक से रखें। अगर आप पार्टनरशिप करने का प्लान कर रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में हैं। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट में रुकावटें आ सकती हैं। परंतु मेहनत करने से परेशानियां दूर भी होंगी। परिवार में अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में इगो की स्थिति ना आने दें। टीवी, मोबाइल आदि का ज्यादा इस्तेमाल करना आंखों में समस्या दे सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें।

कर्क –
प्रैक्टिकल तथा कार्य प्रधान बनें। खुद पर विश्वास रखना प्रगति के रास्ते खोलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से संतान की शिक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा। इच्छुक शिक्षण संस्थान में दाखिला मिलेगा। आपका अनुभव और मेहनत आपको और अधिक मजबूत बनाएंगे। पारिवारिक मामलों में भी सक्रियता बनाकर रखें। घर के लोगों के बीच हल्की फुल्की नोकझोंक व मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार आपको विचलित कर सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय में कोई फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती है। साथ ही कामकाज को लेकर काफी मेहनत व संघर्ष करना पड़ सकता है। कोई व्यापारिक सूचनाएं लीक हो सकती हैं इस बात का ध्यान रखें। अगर विदेशी कंपनी से नौकरी का ऑफर आए, तो तुरंत निर्णय लेना फायदेमंद होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता व घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह आपके आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी दिक्कत होने पर आयुर्वेदिक उपचार लाभप्रद रहेगा। साथ ही अपने आराम के लिए भी समय जरूर निकालें।

सिंह –
प्रियजनों से मुलाकात होगी। दैनिक गतिविधियों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा लेना आपको और अधिक सकारात्मक बनाएगा। धन निवेश करने के लिए समय उत्तम है, परंतु इससे संबंधित कोई भी कार्य करने से अनुभवी व्यक्तियों से विचार-विमर्श अवश्य करें। मान-सम्मान पाने के चक्कर में खुद को श्रेष्ठ साबित करना आपके लिए मुसीबत भी खड़ी कर देगा। स्वभाव में अकारण ही गुस्सा या चिढ़चिढ़ेपन की भी स्थिति रहेगी। इसलिए कुछ समय आत्मावलोकन के लिए भी अवश्य निकालें। पारिवारिक मामलों में भी अपना योगदान अवश्य दें। व्यवसाय में कामकाज के प्रति और अधिक मेहनत बढ़ानी होगी। कोई भी बड़ा सौदा करते समय उसके नफे-नुकसान के बारे में जरूर सोच-विचार कर लें। हालांकि किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत अधिक फायदेमंद व तरक्की दायक रहेगी। वैवाहिक संबंधों में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से माहौल कुछ सुखद बन जाएगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। किसी तरह के इंफेक्शन अथवा एलर्जी की समस्या से परेशान रहेंगे। परंपरागत तरीके के इलाज को विशेष महत्त्व दें।

कन्या –
आपके किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों से सामाजिक साख बनेगी। घर से संबंधित गतिविधियों में भी आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि हो सकती है। रिश्तेदारी संबंधी कोई पुराना विवाद दूर करने का भी मौका मिलेगा। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य खोने की बजाय विनम्रता से पेश आएं तो विवादों को आसानी से सुलझाया जा सकता है। पारिवारिक संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से खटास आ सकती है। इसलिए विवेक से काम लें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। व्यापार में मेहनत अधिक और लाभ की स्थिति अभी कुछ धीमी ही रहेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए उचित समय का इंतजार करना जरूरी है। पहले से बनी योजनाओं में अभी बदलाव लाने से परहेज करें। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही ना करें। वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा कि घर के मामले आपस में बैठकर ही सुलझाएं। सकारात्मक रहने के लिए योगा ध्यान जैसी गतिविधियों में ध्यान दें। बढ़ते हुए तनाव का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

तुला –
आज कोई लंबित रखा हुआ कार्य पूरा हो जाने से दिन भर प्रसन्नता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा, जिसके परिणाम भी सुखद मिलेंगे। घर, दुकान, ऑफिस आदि की मरम्मत व सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। वास्तु सम्मत नियमों का प्रयोग अवश्य करें। मित्रों तथा भाइयों के साथ जरा सी गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचार से निर्णय लें। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन व्यय होने की आशंका है। कोई भी निर्णय लेते समय बड़ों का मार्गदर्शन अवश्य लें। कारोबार में इस समय कोई भी नए काम संबंधी योजना बनाना उचित नहीं है। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्य करते समय सावधानी रखना अति आवश्यक है, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। परिवर्तन के लिए इच्छुक नौकरी पेशा लोगों को आज कोई शुभ अवसर मिलने की संभावना है। विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतर रिश्ता आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखना आवश्यक है।

वृश्चिक –
किसी पुराने निवेश से आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही परिवार से संबंधित भविष्य संबंधी योजना में विचार-विमर्श होगा और बेहतर हल भी मिलेंगे। युवाओं को किसी के सहयोग से अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रूचि रहेगी। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपके लिए भी अपमानित होने का कारण बनेगा, इसलिए संयमित रहें। बच्चों की किसी समस्या के समाधान में अपना सहयोग अवश्य दें, इससे उनके मनोबल में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई भी निर्णय आज स्थगित रखें तो बेहतर है। व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपकी कार्यप्रणाली में कुछ सुधार लाना होगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में अपनी जिम्मेदारियों को समझें और नियत समय पर पूरी करने की कोशिश करें। आय की स्थिति अभी मंद रहेगी, परंतु आर्थिक संबंधी कोई परेशानी नहीं आएगी। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर संबंधित खुशनुमा प्रोग्राम बनेंगे। बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए संतुलित खानपान रखें। आयुर्वेद का भी इस्तेमाल करें।

धनु –
खुशनुमा दिन रहेगा। सभी कार्य व्यवस्थित रहेंगे और मीडिया के जरिए कोई सुखद जानकारी भी मिल सकती हैं। घर में नवीनीकरण व साज सज्जा संबंधी कार्यों की योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय मिल जाने से मानसिक शांति अनुभव होगी। कभी कभी विपरीत परिस्थिति आने पर आप अपना आत्मविश्वास खो देते हैं। आज भी ग्रह स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई है, इसलिए स्वयं पर भरोसा रखें। कानूनी मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। परिवार से संबंधित किसी भी समस्या को तनाव लेने की बजाय बातचीत के माध्यम से सुलझाएं। बिजनेस में फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं, जो कि आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेंगे तथा आप की छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। परंतु स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, उनके बीच कुछ राजनीति चल सकती है। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली की तारीफ होगी। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाकर रखें, क्योंकि कुछ अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नियमित योग और एक्सरसाइज करें तथा संतुलित खानपान रखें। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है।

मकर –
आज कोई फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, साथ ही जरूरत पड़ने पर दोस्तों की मदद भी मिल जाएगी। आप अपने प्रयासों से अधिकतर परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। किसी अनुभवी अथवा राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात या वार्तालाप का लाभ उठाने में देर ना करें। किसी बच्चे के भविष्य को लेकर चल रही योजनाओं में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। इस समय किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी की भी बात पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में सचेत रहने से आपकी परेशानियों से बच जाएंगे। आपका कोई प्रतिद्वंद्वी आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें और अपनी गतिविधियां सीक्रेट ही रखें। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना भविष्य में फायदेमंद रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द परेशान करेगा। नियमित व्यायाम करें और उचित इलाज भी लें।

कुंभ –
दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। उसे और अधिक बेहतर बनाना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। धन लाभ के भी कई मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़े, तो हिचकिचाएं नहीं। माता-पिता तथा वरिष्ठ व्यक्तियों का मान-सम्मान अवश्य बनाकर रखें। अधिकतर काम घर में ही रहकर निपटाने की कोशिश करें, क्योंकि आज घर के बाहर समय व्यतीत करने से किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय की प्रगति के लिए समय अनुकूल है। किसी नए काम के बारे में भी सोचा जा सकता है। महिलाएं विशेष रूप से अपने करियर को लेकर सजग रहेंगी। ऑफिस में पेंडिंग कार्य समय पर पूरा करने की कोशिश करें। जल्दी ही प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा, परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ मेलजोल रखते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें अन्यथा बदनामी हो सकती है। तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा अवश्य लें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं।

मीन –
आज मन में कई तरह के विचार आएंगे और नई योजनाओं पर भी कार्य होगा। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित करेगा और आज आप इन्हीं गुणों द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। पड़ोसियों के साथ गलतफहमियों की वजह से कुछ विवादित स्थिति बन सकती है। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी जैसे गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें, तो आपको अवश्य ही उचित परिणाम हासिल हो सकते हैं। अपना कोई मकसद हल करने में बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। बिजनेस की गतिविधियां बेहतर होंगी। नए काम के लिए प्लानिंग करने का उत्तम समय है। सिर्फ इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में कोई भी डील करते समय जल्दबाजी ना करें। नौकरी पेशा लोगों का अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने से अधिकारियों का भी प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों का आपसी तालमेल परिवार में सुखद व्यवस्था बनाकर रहेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से मस्ती भरा माहौल रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से कुछ थकान और सुस्ती रह सकती है। हाइजीनिक रहें तथा इंफेक्शन होने पर तुरंत इलाज दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *