Saturday, July 27, 2024
राशिफल

आज का राशिफल

मेष :- आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम पूरे करेंगे। टारगेट हासिल करने में किसी करीबी रिश्तेदार की मदद भी मिलेगी। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी। कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार लाना जरूरी है। ऐसा महसूस होगा कि जैसे परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही हैं। इस समय धैर्य और संयम ही रखना उचित है। व्यस्तता की वजह से स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कारोबारी मामलों में कई तरह की गतिविधियां होंगी, जो कि सकारात्मक रहेंगी। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम करना आपको लक्ष्य के निकट ले जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। माहौल को उचित बनाने के लिए कुछ मनोरंजन व डिनर संबंधी प्रोग्राम बनाएं। गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन और खांसी-जुकाम परेशान करेगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

वृष :– तरक्की के कई मौके मिलेंगे, परंतु अपने मान-सम्मान और आदर्शों से किसी भी तरह का समझौता ना करें। समय आने पर आपकी समस्याएं आसानी से हल भी हो जाएंगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा। हालांकि व्यक्तिगत कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसकी वजह से परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी भी तरह की उधारी करना आपको नुकसान दे सकता है। कारोबारी गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसायिक कार्यों में पारदर्शिता अवश्य बनाकर रखें। आज काम की गति कुछ धीमी रहेगी, परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। नौकरी में स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी। वैवाहिक संबंध शांतिपूर्ण रहेंगे। दोस्तों के साथ व्यर्थ के घूमने-फिरने में समय नष्ट ना करें। यूरिन इंफेक्शन और सूजन जैसी परेशानी होने की आशंका है। इस समय बहुत ज्यादा अपनी देखभाल की आवश्यकता है।


मिथुन :– प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधियों में उचित लाभ होने की संभावना है। आध्यात्म तथा ज्योतिष जैसे विषयों को जानने के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन जरूर लाएं। आपका बहुत अधिक अनुशासित व्यवहार पारिवारिक जनों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कभी-कभी संतान का नकारात्मक व्यवहार भी परेशानी का कारण बनेगा। आज ज्यादातर वक्त मार्केटिंग और बाहरी काम पूरे करने में बीत जाएगा। आर्थिक रूप से इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोग किसी समस्या में फंस सकते हैं। सावधान रहें। पति-पत्नी के बीच दूसरों के हस्तक्षेप से आपसी संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में भी कुछ दिक्कतें रहेंगी। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। जांच संबंधी रिपोर्ट्स आदि ठीक आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क :– कुछ समय अपने मन मुताबिक रुचिपूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें, जिससे आपको बहुत शांति और तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने तथा सामाजिक सक्रियता बढ़ाने से आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। प्रैक्टिकल बनें, क्योंकि बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। युवा वर्ग को किसी वजह से करियर संबंधी योजनाओं को अभी टालना पड़ सकता है। निराशा और तनाव हावी ना होने दें। ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय उत्तम है। साझेदारी संबंधी व्याववसायिक गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। वैवाहिक संबंध खुशनुमा और मधुर रहेंगे। मित्रों से मुलाकात तथा आपसी मेलजोल संबंधों में और अधिक निकटता लाएगा। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। हालांकि पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी।


मिथुन :- कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उसकी उचित रूपरेखा बनाएं। इससे आप सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे। दूसरों की गलतियों को माफ करना तथा रिश्तों को सहज बनाकर रखना इस राशि वालों की विशेषता है। आपका परिवार तथा समाज में वर्चस्व बना रहेगा।
दोस्तों तथा संबंधियों के साथ समय व्यतीत करने की वजह से आपके अपने व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे। बच्चों पर अधिक रोक-टोक ना लगाएं, क्योंकि इसकी वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। कभी-कभी अकारण ही आपका गुस्सा आपके लिए भी नुकसानदेह रहेगा। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल-परचेज से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होना संभव है। किसी के साथ पार्टनरशिप की योजना बनाते समय पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श अवश्य कर लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस का माहौल खुशनुमा व तनाव मुक्त रहेगा। घर की व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। ध्यान रखें कि विवाहेत्तर संबंध का असर आपकी सामाजिक छवि को खराब कर सकता है। गैस व कब्ज की दिक्कत से परेशान रहेंगे। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।

कन्या :– कोई उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा हासिल करने का उचित समय है। कार्यों के उचित परिणाम के लिए सहज तरीके से सोच-समझकर पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे। घर में मरम्मत संबंधी कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी। किसी-किसी समय जल्दबाजी अथवा लापरवाही की वजह से कुछ काम अधूरे रह जाएंगे। घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय ना लें, बल्कि धैर्य पूर्वक समस्याओं को सुलझाने का प्रयत्न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर जरूर ध्यान दें। व्यवसाय से संबंधित अभी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें तथा पेमेंट को समय पर कलेक्ट कर लें, अभी और ज्यादा टालना उचित नहीं है। वर्किंग महिलाएं अपने कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त रहेंगी। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर सावधान रहें। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर कुछ बहस हो सकती है। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी को बढ़ने ना दें। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज अवश्य लें।


तुला :– कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज हल करने का उत्तम समय है। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति का भी सहयोग मिलेगा। घरेलू तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से निभाने में सक्षम रहेंगी। फिजूलखर्ची पर यथासंभव कटौती करने का प्रयास करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के कुछ लोग आपकी आलोचना या निंदा करेंगे, परंतु चिंता ना करें आपका अहित नहीं होगा। पड़ोसियों से संबंध खराब ना होने दें। रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। व्यावसायिक काम रुका हुआ है तो वह किसी शुभचिंतक की सहायता से संपन्न हो जाएगा। इस समय कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। ऑफिस के माहौल में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव रहेगा। बेहतर होगा कि घर की बात बाहर ना जाए। आपस में बैठकर ही बातचीत करने से समस्या सुलझ जाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत तथा सावधान रहना जरूरी है। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

वृश्चिक :– पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आप उन्हें अच्छी तरह सुलझा भी लेंगे। कुछ समय किसी शांति स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे आपको मानसिक और शारीरिक ऊर्जा मिलेगी। आप पूरी शिद्दत से अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी भी परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें। बैंकिंग कार्य में किसी बात की रुकावट आने की वजह से मन में झुंझलाहट रहेगी। आर्थिक मामलों में भी हाथ तंग हो सकता है परंतु किसी से उधार पैसा ना लें। विवेकपूर्ण बनें। कारोबारी स्थिति बेहतर होगी। अधिकतर काम समय पर पूर्ण भी हो जाएंगे। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं , परंतु आप अपनी प्रतिभा द्वारा उनका निवारण करने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान दें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों से काफी हद तक राहत मिलेगी। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना लें। एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें।


धनु :– रिश्तेदारों की आवाजाही से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन का प्रोग्राम भी बन सकता है। इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित कोई खरीद-फरोख्त की योजना बन रही है तो उस पर अमल करने के लिए उचित समय है। चुस्त-दुरुस्त बने रहें। आलस और बहुत अधिक सोच-विचार करने से कोई बेहतरीन मौका भी हाथ से निकल सकता है। अनजान लोगों पर अधिक भरोसा ना करें, आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। इस समय अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दें। आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करें। सभी कार्य व्यवस्थित रूप से पूरे होते जाएंगे। ऑफिस में अपने कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। जीवनसाथी अथवा पारिवारिक लोगों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। प्रेम संबंध भी भावुकता पूर्ण रहेंगे। छोटी सी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को भी गंभीरता से लें। छाती से संबंधित कुछ विकार उत्पन्न हो सकते हैं। अपनी जीवनशैली को सुव्यवस्थित रखें।

मकर :– ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ समय से जो लोग आपके खिलाफ थे, वही आज आपके पक्ष में आएंगे। इस समय अपनी प्रतिभा को पहचानें और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली पर ध्यान केंद्रित रखें। इस बात का भी ध्यान रखिए कि दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में आप अपने कार्यों में रुकावटें डाल देंगे। आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठा सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति से भी दूर रहें। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। कर्मचारियों अथवा स्टाफ के बीच कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बनेगी। इस समय अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना आवश्यक है। नौकरीपेशा लोगों के लिए जल्दी स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आपकी समस्याओं को सुलझाने में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्य का पूरा सहयोग रहेगा तथा आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बदलते मौसम से अपना बचाव रखिए। खांसी-जुकाम जैसी एलर्जी होने की आशंका है।


कुंभ :– खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा तथा लाभदायक मुद्दों पर भी विचार विमर्श होगा। किसी धार्मिक संस्था के साथ उनकी गतिविधियों में सहयोग करना आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें और कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर पुनर्विचार करना भी आवश्यक है। विद्यार्थी व्यर्थ की बातों में ध्यान देकर अपनी पढ़ाई के साथ कोई भी समझौता ना करें। व्यवसाय में कार्य संबंधी नीतियों पर कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी, जो कि भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होने वाली हैं। ऑफिस में अपने दस्तावेज को बहुत अधिक संभालकर रखें। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध में सामंजस्य का कुछ अभाव रह सकता है। इस समय सर्वाइकल तथा जोड़ों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। सर्दी से अपना बचाव रखें।

मीन :– प्रॉपर्टी या अन्य कोई कार्य रुका हुआ है, तो किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है। आप अपने फिटनेस को लेकर भी गंभीर रहेंगे। सोसाइटी से संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। बेहतरीन संपर्क बनेंगे। कोई भी पेपर वर्क करते समय जल्दबाजी ना करें तथा उसकी अच्छी तरह स्टडी कर लें। आपके बनते काम में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपका आलस तथा लापरवाही होती है। अपने इन अवगुणों पर रोक लगाएं। कार्यक्षेत्र में व्यावसायिक कार्यों को कल पर ना टाल कर उचित समय पर ही शुरु कर दें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। स्टाफ या किसी कर्मचारी की वजह से नुकसान होने की स्थिति बन सकती है। ऑफिशियल सरकारी मामले सावधानी से निपटाएं। मित्रों के साथ मेल-मुलाकात होगी तथा खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली महसूस करेंगे। गलत खानपान की वजह से पेट कुछ खराब रह सकता है। मौसमी चीजों को भी अपने भोजन में शामिल करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *