Sunday, October 11, 2026
अंतर्राष्ट्रीय

युक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस का बजट घाटा 28 अरब डॉलर पहुंचा

मॉस्को: युक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस के वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि इस साल की पहली छमाही में देश का संघीय बजट घाटा 259 हजार करोड़ रूबल (लगभग 28 अरब डॉलर) रहा। मंत्रालय द्वारा जारी प्रारंभिक अनुमानों में 2023 के पहले छह महीनों में रूसी बजट का राजस्व 12.38 लाख करोड़ रूबल था, जो साल दर साल 12 प्रतिशत कम है। जनवरी-जून की अवधि में सरकारी खर्च 14.97 लाख करोड़ रूबल था, जो साल-दर-साल आधार पर 19 प्रतिशत अधिक था।

इस प्रकार बजट घाटा 259 हजार करोड़ रूबल पर रहा। छह महीने की अवधि के लिए तेल एवं गैस से इतर राजस्व 8.99 लाख करोड़ रूबल था, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 17.8 प्रतिशत ज्यादा है। मंत्रालय के अनुसार, इस बीच तेल एवं गैस की बिक्री से प्राप्त राजस्व 47 प्रतिशत घटकर 3.38 लाख करोड़ रूबल रह गया।